नीली आंखें, वहीं अदाएं...हूबहू ऐश्वर्या की परछाई है ये लड़की, खूबसूरती के दिवाने हुए लोग

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 12:23 PM (IST)

कहते हैं कि दुनिया में प्रत्येक इंसान का एक न एक हमशक्ल जरूर होता है। हमें अपने हमशक्ल मिलें या ना मिलें लेकिन सिताराें को तो जरूर मिल जाते हैं। कई बॉलीवुड स्टार के हमशक्ल हूबहू उनके जैसे हैं। यकीन नहीं हो रहा है तो आज हम आपको कुछ ऐसा दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपकी आंखे भी धोखा खा जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashita Singh (@aashitarathore)


दरअसल इन दिनों बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की हमशक्ल खूब सुर्खियां बटोर रही है। लोग उन्हें ऐश्वर्या का यंगर वर्जन बता रहे हैं। हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम आशिता सिंह है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashita Singh (@aashitarathore)


बालों से लेकर नीली आंखों तक आशिता बिल्कुल हूबहू  बॉलीवुड की डीवा ऐश्वर्या जैसी दिखती हैं। पहले बार देखने में तो ऐसा ही लगेगा कि वह ऐश्वर्या राय ही है। आशिता ने कई शॉर्ट वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह एक्ट्रेस के गानों पर लिपसिंग करती दिख रही है। अपनी अदाओं से वह दुनिया को पागल बना रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashita Singh (@aashitarathore)

 

आशिता के एक्सप्रेशंस भी काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलते जुलते हैं। इसी लुक के चलते उनकी अच्छी खासी फैन फोलोइंग हो गई है। आशिता को देखकर अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं और वो उन्हें रीयल ऐश्वर्या राय ही समझने लगते हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है  दोनों हुबहू एक दुसरे की कार्बन कॉपी कैसे हो सकती हैं। 

Content Writer

vasudha