इस लड़की के बाल है दुनिया में सबसे लंबे, अब तक नहीं तोड़ पाया काेई  रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 03:52 PM (IST)

हर  लड़की की इच्छा होती है कि उसके बाल लंबे और घने हो, लेकिन बहुत कम ऐसी होती हैं जिनका यह सपना पूरा होता है। आकांक्षा यादव नाम की लड़की का लंबे बालों का सपना तो हुआ ही साथ में उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है। आकांक्षा के बालों की लंबाई  9 फुट 10.5 इंच यानी 3.01 मीटर है, जो अपने आप में बहुत बडी बात है। 

अपने बालों के चलते ही  यादव का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2020-2022 में भी शामिल किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि अब तक उनका यह रिकॉर्ड  कोई भी तोड़ नहीं पाया है। महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली आकांक्षा सोशल मीडिया पर भी अपने बालों की वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके  13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जमीन पर लटकती जुल्फों के बारे में पूछने पर आकांक्षा कहती हैं कि वो अपने हेयर वॉश और केयर के लिए दिन में 20 मिनट से ज्यादा वक्त नहीं निकालती हैं। उनका कहना है कि  लंबे बालों की वजह से नेशनल रिकॉर्ड बनाना अपने आप में बड़ी बात है।


आकांक्षा से पहले गुजरात की निलाशीं पटेल भी अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुकी हैं।   निलाशीं के बाल 5 फुट 7 इंच लंबे थे। निलांशी सप्ताह में एक बार अपने बालों को धोती हैं और इसमें उनकी मां उनकी मदद करती हैं।

Content Writer

vasudha