ये फ्रूट जूस है Cholesterol का दुश्मन, आज ही कर लें डाइट में शामिल

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 02:10 PM (IST)

हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी क्रोनिक बीमारी है, जिसे कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। शरीर में अगर कोलेस्टेरॉल लेवल बढ़ जाए तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। वैसे तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कई सारी दवाएं मिलती हैं, लेकिन घरेलू नुस्खा इससे कहीं ज्यादा मददगार है। इसके अलावा डाइट में कुछ सिंपल फूड्स के सेवन से भी हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है ये जूस

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज वैसे तो कोई भी फल या जूस पी सकते हैं, लेकिन शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने से रोकने के लिए सबसे कारागर अनार है। इसका जबस काफी फायदेमंद माना जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अपने शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हर रोज अनार के जूस का सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल जमने से रोकने में मददगार है अनार

अनार खाने से या इसका जूस पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल बॉडी में जमा नहीं होता है। अनार का जूस में खास तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। अनार के जूस में एंटाऑक्सीडेंट्स दूसरे फलों के मुकाबले में बहुत ज्यादा होते हैं, इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। 

सुबह के समय है इसका सेवन असरदार

सुबह के समय नाश्ते से पहले या बाद में अनार का जूस पीना फायदेमंद होता है। ये  सुबह खाली पेट पीना भी ये फायदेमंद होता है। नहीं तो ब्रेकफास्ट के साथ या फिर सुबह का खाना खाने के एक घंटे बाद इसका सेवन करना चाहिए।

अनार के जूस पीने से मिलते हैं और भी बहुत से फायदे

अनार का जूस पीने से सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल ही कम नहीं होता है, बल्कि इसके साथ कई सारे फायदे मिलते हैं, जैसे खून बढ़ता है, हार्ट हेल्दी रहता है और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है। इसके अलावा अनार का जूस चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो भी लाता है।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur