जयपुर का यह शानदार किला बन रहा है टूरिस्ट की पहली पसंद

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 04:12 PM (IST)

भारत का इतिहास यूं ही खास नहीं माना जाता है। भारत में कई ऐतिहासिक किले और महल है, जो इस देश की शान कहलाते हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही महल के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि ताजमहल के बाद पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अगर आप भी इस बार अपनी फैमिली या फ्रैंड्स के साथ ऐतिहासिक जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस शाही महल को देखने के लिए जा सकते हैं।


राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित आमेर पैलेस को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। ताजमहल के बाद जयपुर का आमेर महल पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। केंद्र सरकार भी इसको आइकोनिक टूरिज्म के रूप में विकसित करने जा रही है। आमेर महल के आसपास पर्यटक सुविधा पार्किंग, होटल को विकसित किया जाएगा।

आमेर पैलेस को देखने के लिए हर साल कम से कम 46 लाख टूरिस्ट आते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार भी यहां पर्यटकों के लिए ई-रिक्शा शुरू करने जा रही है। इस किले का निर्माण राजा मानसिंह ने 16 वीं शताब्दी में किया था, जिसे अब विश्व धरोहर घोषित कर दियाा गया है।

इस पैलेस को बनाने के लिए सफेद और लाल सैंड स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। इस महल में आप हिंदू और मुगल आर्किटेक्चर का बेजोड़ नमूना देख सकते हैं। इस महल के अंदर ही बहुत से महल बनाए गए है। आमेर फोर्ट में बना शीश महल बहुत ही खूबसूरत है। यह शीश महल माचिस की एक तिल्ली से रोशन हो जाता था।


आमेर किले की परछाई यहां के मौटा झरने पर पड़ती हैं, जोकि इसकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ा देता है। आमेर किले के नीचे जाने के लिए आपको हाथी पर बैठकर जाना पड़ता है। दूसरे किले में जाने के लिए आप इस किले के नीचे बने गुप्त मार्ग से होकर जा सकते हैं।



Punjab Kesari