इस Festive Season घर को दें अलग लुक, पॉम-पॉम के साथ करें कमरों की सजावट

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 04:13 PM (IST)

इन दिनों ज्यादातर लोग घर की साफ-सफाई और इसे सजाने के तरीके ढूंढ रहे होंगे। दीवाली के मौके ज्यादातर लोग लाइट्स के साथ घर को डेकोरेट करना पसंद करते हैं। मगर इस बार लाइट्स के साथ-साथ अगर आप चाहें तो घर को पॉम-पॉम के साथ भी सजा सकते हैं। मार्किट में आसानी से मिलने वाले पॉम-पॉम के साथ आप घर को कई तरीकों से सजा सकते हैं। जैसे कि पर्दों की सजावट, दरवाजे और कमरों में इन्हें टांग कर घर को एक नई लुक दे सकते हैं। 

पॉम-पॉम

मार्किट में आपको अलग-अलग रंग और डिजाइनज के पॉम-पॉम मिल जाएंगे।

आप चाहें तो अपने वाइट पर्दों को इनके साथ एक कंटरास्ट और कलरफुल लुक दे सकते हैं।

पॉम-पॉम झूमर की मदद से आप अपने घर के कोने सजा सकते हैं।

 

इस तरह पॉम-पॉम का एक गुच्छा बनाकर आप पर्दों पर टांग सकते हैं। यह आपके ड्राइंग रुम को एक अलग लुक देगा।

दिन के वक्त पर्दों को बांधने में भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिंपल स्टिकस पर फेविकोल की मदद से भी इन्हें लगा सकते हैं। 

इस तरह के रंग-बिरंगे पॉम-पॉम खिड़कियों पर भी टांगे जा सकते हैं। 

 

Content Writer

Harpreet