इस कोको मास्क से स्किन में आएगा कुदरती निखार

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 03:51 PM (IST)

अक्सर दिन भर एयर कंडीशन में रहने के बाद भी स्किन में टैनिंग आ ही जाती है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आजकल का वातावरण बहुत ही प्रदूषित है। इसका बुरा प्रभाव चेहरे पर हो रहा है। दाग-धब्बे, एक्ने और मुहांसे चेहरे को और और गंदा करती जा रहीं है। स्किन पर जिद्दी चपटे भी चेहरे को बुरा दिखाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में लड़कियां न जानें कितने महंगे प्रोडक्ट्स अपने चेहरे पर अप्लाई करना शुरू कर देती है। मगर लड़कियां घर पर पड़े चीजों के बारें में सोचती ही नहीं है, उनसे भी आप अपनी स्किन के गए हुए ग्लो को वापस ला सकती है। चलिए आपको ऐसा ही एक फेस मास्क के बारें बताते है जो आपके ग्लो को वापस ले आएगा। 

सामग्री 

 

-कोको पाउडर 
-शहद 
-बेसन 
-दूध 

 

बनाने का तरीका 

-कोको पाउडर और बेसन को मिक्स करें। 
-फिर इसमें कोको पाउडर मिलाएं। 
-अब इसमें दूध डालें। 
-अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 
-15-20 मिनट तक इसे सूखने दें। 
-फिर अच्छे से तौलिये से पोंछे। 
-आप फिर स्टीम भी ले सकती है। 

Content Writer

shipra rana