महिलाओं को डिप्रेशन से निकालेगी यह एक्सरसाइज

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 09:30 AM (IST)

डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है। यह परेशानी औरतों में ज्यादातर देखी जाती है। काम के चक्कर में औरतें तनाव का शिकार हो जाती है। एक्सरसाइज एक सबसे अच्छा उपाय डिप्रेशन से निजात पाने के लिए। एक्सरसाइज के बहुत सारे फायदे है जो सबसे छुपे हुए है। चलिए आपको एक्सरसाइज के कुछ ऐसे बेनिफिट्स के बारें में बताते है जिन्हें जान कर आप भी एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करना चाहेंगी। 


अच्छा रहता है मूड 

इधर-उधर की बातों से अक्सर दिमाग गलत चीजे सोचने लगता है। यह एक मुनासिफ वजह है कि इससे डिप्रेशन हो सकता है।एक्सरसाइज करने से मस्तिष्क को फोकस मिलता है और मूड अपने आप ठीक हो जाता है। यह हैप्पी हॉर्मोन को एक्टिव करता है। व्यायाम से चिंता को कम किया जा सकता है। 

एंडोकैनाबिनोइड्स

एंडोकैनाबिनोइड्स शरीर में अपने आप उत्पन्न होने वाले तत्त्व है। यह इंसान को कभी भी भूख लगने पर मजबूर करता है। इसी वजह से शरीर के संतुलन को भी नुक्सान होता है। व्यायाम करने से इस हॉर्मोन पर कण्ट्रोल रहता है। जिस वजह से आप कुछ गलत खाने से और अपने वजन बढ़ने पर रोक लगा सकते है। 


मस्तिष्क को रखता है शांत 

जब हमारा सारा फोकस एक जगह पर रहता है तो हमारे दिमाग को शांति मिलती है। दिमाग के मसल्स अपने आप एक्टिव हो जाते है। व्यायाम करने से दिमाग की कोशिकाए भी बढ़ना शुरू हो जाती है। दिमाग शांत तो रहता ही है साथ में यह दोगुना ज्यादा काम करने लगता है।  

सेल्स एक्टिव हो जाते है 

अक्सर उम्र हो जाने पर शरीर के सेल्स एक्टिव नहीं रह पाते। व्यायाम करने से सारे सेल्स की सुस्ती खत्म हो जाती है। हॉर्मोन्स भी अपना संतुलन बनाए रखते है। 

कुछ टिप व्यायाम करने के लिए:

व्यायाम का अपना एक रूटीन जरूर तय करें। 
व्यायाम करने से पहले भी कुछ हल्का खाना चाहिए और बाद में भी। 
इस दौरान अपनी डाइट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में लें। 
पूरे दिन अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।  


 

Content Writer

Vandana