DIY: इस दिवाली घर पर डेकोरेट करें दीए

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 10:08 AM (IST)

दिवाली के दिन लोग घरों में दीपक जलाना पसंद करते हैं। कुछ समय पहले सिर्फ मिट्टी के दियों से ही घर सजाने का रिवाज था। मगर आजकल आपको मार्किट में बहुत सारे डिजाइनर दिए खरीदने को मिल जाएंगे। इसमें कोई शक नहीं कि इन दियों की कीमत कुछ ज्यादा होती है। मगर आपको अपने घर को सजाने के लिए इतने महंगे दिये खरीदने की जरुरत नहीं है। आप बहुत ही कम खर्चे में ढेर सारे दिए घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

टी-लाइट दिए

मार्किट में आपको बहुत कम पैसों में टी-लाइट दिये मिल जाएंगे। इन दियों को कलरफुल टेप्स, ग्लिटरस और रंग-बिरंगे स्टोनस के साथ डेकोरोट कर सकते हैं। 

आप चाहें तो इन्हें कुछ फैंसी लुक भी दे सकते हैं। घर में पड़ी बची हुई गोटा-पट्टी से भी इन दियों को डेकोरेट किया जा सकता है या फिर छोटी बच्ची की चूड़ीयों से भी इन्हें डेकोरेट कर सकते हैं।

दियों की थाली सजाने के लिए भी यहां से आइडियाज लिए जा सकते हैं। 

घर में पड़े गोटा पट्टी से पूजा की थाली यूं डेकोरेट करें। फेविकोल की मदद से गोटा पट्टी आसानी से लगाया जा सकता है। 

पेपर की मदद से भी आप इन दियों को डेकोरेट कर सकते हैं।

मटका शेप दिया आपको बहुत आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। इन्हें आप घर लाकर अपने हाथों से पेंट कर सकते हैं। 

 

 

Content Writer

Harpreet