शरीर में है कैल्शियम की कमी तो इन फूड्स को करें डाइट में शामिल, बुढ़ापे में भी नहीं होंगी दिक्कतें

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 01:54 PM (IST)

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। बोन्‍स और दांतों को तो मजबूत बनाने के अलावा यह नसों, खून, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी दूर करने में मदद करता है। आपको बता दें कि हमारे शरीर में हड्डियों और दांतो में 99 प्रतिशत कैल्शियम होता है और 1 प्रतिशत कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है। इसलिए अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हुई तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आमतौर पर महिलाओं में कैल्शियम की कमी ज्यादा होती है। तो चलिए जानते है कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए किन चीजों का सेवन करें।

दूध दही और पनीर

कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए खाने में दूध, दही और पनीर जरूर शामिल करें। आप दूध और उससे बनी चीजों का भी सेवन कर सकते है।

सोयाबीन

सोयाबीन में पाए जाने वाले तत्व से हड्डी रोग में फायदा मिलता है। हड्डियों  को मजबूत बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सोयाबीन बहुत जरूरी है।

तिल

1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, आप खाने में तिल का इस्तेमाल जरूर करें।

बादाम

बादाम में कैल्शियम भी पाया जाता है। रोज बादाम खाने से आप शरीर में काफी हद तक कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

 

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में भरपूर विटामिन्स और मिनिरल्स पाए जाते हैं। आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, ब्रोकल को अपने भोजन में शामिल करें। बीन्स और ब्रोकली में काफी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है।

ब्रोकली

ब्रोकोली में कई पोषक तत्व व खनिज पाए जाते हैं जिनमें कैल्शियम और विटामिन भी शामिल है। इसे कैल्शियम की कमी पूरी करने वाली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसे बनाते समय यह ध्यान रखें कि आपको इसे जरूरत से ज्यादा नहीं पकाना है। ब्रोकोली का सेवन सादा, सूप, सलाद के साथ या जूस बनाकर भी किया जा सकता है।

आंवला

आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण काफी होते हैं जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप आंवला का जूस या आंवला को पाउडर के रुप में भी खा सकते हैं।

फल

फलों में आप रोज 2 संतरे खाएं, इससे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी।

 

Content Writer

vasudha