बिगड़ते ब्लड सर्कुलेशन का संकेत है शरीर में आए ये बदलाव

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 11:42 AM (IST)

शरीर हजारों रक्त वाहिकाओं से बना है, जो सर्कुलेटरी सिस्टम का निर्माण करती हैं। सर्कुलेटरी सिस्टम रक्त, ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न अंगों तक भेजने के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए ब्लड सर्कुलेशन होना बहुत जरूरी है। खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण मधुमेह, रक्त के थक्के, वजन बढ़ना जैसी समस्याएं हो सकती है। मगर, अक्सर लोग समय रहते बिगड़ते ब्लड सर्कुलेशन के लक्षणों को पहचान ही नहीं पाते।

यहां हम आपको खराब ब्लड सर्कुलेशन के कुछ संकेत बताएंगे, जिनके पहचानकर आप इसे सही कर सकते हैं।

हाथ-पैरों का सुन्न होना

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं हो पाता, जिससे हाथ-पैर सुन्न हो जाते है।

हाथ-पैर ठंडे होना

खराब सर्कुलेशन के कारण जब हृदय से दूरी वाले अंग को गर्मी प्रदान करने के लिए पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है तो इससे हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं।

भूख न लगना

खराब ब्लड सर्कुलेशन से भूख कम लगती है और मेटाबालिक रेट धीमा होता जाता है। इससे पाचन क्रिया में भी गड़बड़ी हो जाती है।

याददाश्त में कमी आना

इसकी वजह से याददाश्त भी कमजोर हो सकती है, जिससे आप छोटी-छोटी चीजें भूलने लगते हैं।

कब्ज की शिकायत रहना

पाचन संबंधी समस्याएं जैसे दस्त, बार-बार पेट में दर्द, कब्ज आदि बार-बार हो रही है तो एक बार ब्लड सर्कुलेशन चेकअप करवा लें।

सुस्ती

हमेशा खुद को थका हुआ महसूस करना खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। दरअसल, इसकी वजह से शरीर के अंगों व मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिसस आप थकान महसूस करने लगते हैं।

कमजोर इम्यून सिस्टम

खराब ब्लड सर्कुलेशन का असर इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है।

जब सर्कुलेटरी सिस्टम में खराबी होती है तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और वायरस व बैक्टीरिया से लड़ नहीं पाता।

वैरिकाज वेंस

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण नसों पर दबाव पड़ सकता है, जोकि वैरिकोज वेंस का कारण बनता है। वैरिकोज वेंस बड़ी, क्षतिग्रस्त और सूजी हुई नसें होती हैं जो अक्सर हाथ और पैरों पर दिखाई देती हैं।

इस तरह ठीक रखें ब्लड सर्कुलेशन

1. ब्लड सर्कुलेशन ठीक न हो तो अपने पैरों को शरीर लेवल से ऊपर उठा कर लेट जाएं। कुछ देर तक इसी पॉजीशन में रहने से आराम मिलता है। 
2. रोजाना 10-12 गिलास पानी का सेवन जरूर करें। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
3. लाफिंग थैरेपी, एक्सरसाइज व योग करने से भी ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
4. खुद को स्वस्थ रखना है तो इसके लिए तनावमुक्त होना बहुत जरूरी है।
5. फाइबर, विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्व खून के दौरे को रखने का काम करते हैं। अपने आहार में ब्राउन राइस, सब्जियां, फल, सेब, गाजर, चुकंदर, शलजम, मूली, ब्रोकली आदि शामिल करें।
6. रोजाना सुबह खाली पेट 2 लहसुन चबाने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

Content Writer

Anjali Rajput