सारा वाला जड़ाऊ लहंगा पहनकर  बला की खूबसूरत लगी ये दुल्हन, देखें रॉयल लुक

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 01:34 PM (IST)

पुराने समय से ही दुल्हन के लहंगे का पारंपरिक रंग लाल ही होता है, लेकिन अब ये परंपरा बदल रही है। दुल्हनें इन पुराने स्टीरियोटाइप को तोड़कर नए रंगों के  साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ब्राइड ने भी कुछ ऐसा ही किया।


हम बात कर रहे हैं दुल्हन आयुषी अग्रवाल की, जिन्होंने अपने शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा कैरी किया। गोल्डन और पीले रंग का लहंगा खूबसूरत तो है ही साथ ही इसकी खास बात यह है कि इसे सारा अली खान भी पहन चुकी है। 


इस लहंगे में  सिल्वर कलर की एंब्रायडरी और चांदी के तारों से की गई कशीदाकारी देखने लायक है। इसे पहनकर सारा ने भी खूब अदाएं दिखाई थी, अब इस दुल्हन ने अपने खास दिन के लिए इसी खूबसूरत लहंगे को चुना। 


वैसे सनशाइन पीले रंग का ये लहंगा शादी के किसी भी मौके पर पहनने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस लहंगे का ब्लाउज काफी बोल्ड रखा गया है। हाफ स्लीव के साथ ही चांदी के तारों से जड़े ब्लाउज पर लो नेकलाइन डिजाइन की गई है, जो देसी लुक को भी बोल्ड बना रहा है। 


इस हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ आयुषी ने डायमंड स्टडिड जूलरी चुनी, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है। मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर दुल्हन की तस्वीरें शेयर कर इस लहंगे की पूरी डिटेल शेयर की है। 

Content Writer

vasudha