पहले हुए इनके अफेयर के चर्चे और अब शादी कर सरप्राइज दे सकती हैं ये 11 फेमस जोड़ियां

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 01:55 PM (IST)

बीते साल यानी 2018 में कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंधे जिनमें दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ जैसी स्टार्स शामिल हैं। मगर पिछले साल की तरह 2019 में भी शादियों का सिलसिला जारी रह सकता हैं। जी हां, खबरें हैं कि इस साल भी कई जोड़ियां शादी कर सकती हैं। मगर इस वक्त इन जोड़ियों का अफेयर खूब लाइमलाइट बटोर रहा हैं। चलिए जानते हैं कई इनमें आपके फेवरेट स्टार का अफेयर तो नहीं शामिल।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट भी कई मौका पर किया जाता हैं। यहां तक कि न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के इलाज के दौरान भी आलिया रणबीर से मिलने अमेरिका गई थीं। बता दें कि दोनों के रिश्ते पर फैमिली वाले तो पहले ही राजी हो चुके हैं मगर इंतजार है कि यह कपल कब अपनी शादी का एलान करेगा।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का अफेयर भी इस साल काफी सुर्खियों में है। दोनों को अक्सर पार्टीज, रेस्त्रां व इवेंट में एक-दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं, इस साल तो दोनों के एकसाथ वेकेशन में जाने की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही हैं। हालांकि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों में बढ़ती नजदीकियां से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि यह कपल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए कभी भी शादी का फैसला ले सकता हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि, एक बार इनके ब्रेकअप की खबर आईं थी लेकिन इन्होंने ब्रेकअप की खबरों का अफवाह खारिज कर दिया था। एक चैट शो में वरुण ने खुद कहा था कि वो नताशा के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं और हो सकता हैं कि वो इसी साल शादी कर लें।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर भी अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अफेयर को लेकर इस साल काफी चर्चा में रहे हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी इवेंट, फंक्शन या तक की लैक्मे के रैंप पर भी एकसाथ वॉक कर चुके हैं। सुनने में तो यह भी आया था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर की थी।

करन कुंद्रा और अनुषा दांडेकर

टीवी एक्टर और होस्ट करन कुंद्रा की गर्लफ्रेंड और वीजे अनुषा दांडेकर भी अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों दोनों ही वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि, करन ने इस साल अपनी गर्लफ्रेंड का 37वां जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।  

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी

पहली बीवी व एक्टर मलाइका अरोड़ा को तलाक देने के बाद अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। बाकी जोड़ियों की तरह इन्हें भी हर फंक्शन व इवेंट में गर्लफ्रेंड के साथ देखा जाता हैं। हालांकि, जॉर्जिया एंड्रियानी तो अरबाज के फैमिली फंक्शन में भी उनके साथ नजर आ ही जाती हैं, दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि मलाइका की तरह वो भी जल्द शादी कर लेंगे।

रिया कपूर और करण बूलानी

भई सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भले ही फिल्मी लाइन से दूर हो लेकिन उन्हें चर्चा अक्सर बॉलीवुड गलियारों में चलती रहती हैं। रिया कपूर लंबे वक्त से करण बूलानी को डेट कर रही हैं। अनिल कपूर को भी करण बूलानी दामाद के रूप में पसंद हैं, हो सकता हैं कि वो इसी साल बेटी की शादी कर दें।

अर्जुन रामपाल- ग्रैबिएला डिमैट्रिएड्स

अर्जुन रामपाल भी लंबे वक्त से गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमैट्रिएड्स डेट कर रहे हैं जिसके साथ वो लिव इन रिलेशनशिप में काफी वक्त से हैं। इतना ही नहीं, उन्हें बिना शादी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमैट्रिएड्स से एक बेटा भी हैं जिसे ग्रैबिएला ने इसी साल 18 जुलाई को जन्म दिया हैं। शायद अर्जुन भी इसी साल शादी कर लें।

सुष्मिता सेन - रोहमन शॉल

सुष्मिता सेन अपने से 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। खबरें तो यह भी हैं कि वह इस साल शादी कर सकती हैं। सुष्मिता को कई बार ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते देखा जाता है, माना यह भी जा रहा है कि सुष्मिता भी जल्द ही रोहमन के साथ अपनी गृहस्थी बसा सकती हैं।


 
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

इस लिस्ट में अगला नंबर 'फ्लाइंग जट' यानि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का आता है। ये एक ऐसा कपल है जिसके रिलेशनशिप में ब्रेक-अप और पैच-अप की खबरें लगातार सुर्खियां बनी रहती हैं। इतना ही नहीं, दोनों अक्सर मालदीव में क्वालिटी टाइम भी करने पहुंच जाते हैं। हालांकि, इन्होंने कभी खुद कबूला ना हो लेकिन, दोनों को जब भी एक-दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किया जाता हैं तो यह बात पक्की लगती हैं कि जल्द ही दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

माना जा रहा है कि राजकुमार जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं क्योंकि इस साल ये भी अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को स्पॉट भी कई इवेंट में एकसाथ किया जाता हैं जिनको देखकर तो यहीं कहा जा सकता है कि दोनों किसी भी वक्त शादी कर सकते हैं।  

अली फजल और ऋचा चड्ढा

फिल्म फुकरे की अभिनेत्री रिचा चड्डा और अली फज़ल पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की नजदीकियां को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह शादी 2019 में कर सकते हैं अब देखना यह बाकी है कि यह है आखिरकार शादी कब करेंगे।


 

 

Content Writer

shipra rana