दुनिया का अनोखा फ्रिज, जहां पेट भरने के लिए मिलता है फ्री में खाना

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 02:04 PM (IST)

हम अपने डेली रूटीन की बात करें तो खाने का सामान किचन के साथ सभी फ्रिज में रखते हैं। ऐसे में भूख लगने पर हर कोई सबसे पहले घर के फ्रिज को खोलता है। मगर सड़क पर घूम रहे बेसहारा व गरीब लोग भोजन ना मिलने के कारण कई दिनों तक भूखे रहते हैं। ऐसे में ही जॉर्डन में एक व्यक्ति ने इन लोगों के लिए नीले रंग का रेफिजरेटर रखा है। इस फ्रिज में से कोई भी कभी भी खाने की चीजें ले सकता है। साथ ही दूसरे लोगों की सहायता के लिए इसमें बाकी के लोग खाना व जरूरत का सामान रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक अहान खान ने की शुरूआत

जॉर्डन में 'वुमनसंग स्ट्रीट' पर हॉकी अकादमी के बाहर एक नीले रंग का फ्रिज पड़ा है। इसे स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक अहान खान ने लोगों की सेवा के लिए रखा है। बात इस फ्रिज में पड़े सामान की करें तो इसमें बिस्किट, नूडल्स व भोजन के पैकेट बने पड़े मिलते हैं। इसके अलावा मोजे और तौलिए के पैकेट भी इसमें मिल जाएंगे। ऐसे में गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद लोग बिना किसी परेशानी से इसमें से चीजें निकाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

फिल्म से मिला आइडिया

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अहान खान को इस फ्रिज को रखने का आइडिया एक फिल्म से मिला था। उन्होंने पिक्चर में एक सीन देखने के बाद जरूरतमंदों की मदद करने का निश्चय किया। फिर लोगों के लिए नीले रंग का एक सामुदायिक रेफ्रिजरेटर लाकर वहां रख दिया।

लोगों को फ्रिज अपने घर जैसा ही लगे

इस फ्रिज को लेकर अहान का कहना है कि, 'जिस तरह हम आपने घर में खाने के लिए फ्रिज को खोलते हैं। उसी तरह लोग भी इसे अपना समझे। साथ ही वे कहते हैं कि इस सड़क पर चलने वाला हर कोई उनका समुदाय है। ऐसे में यह उनका घर होने के नाते इस फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस वे इसे खोलें और अपनी भूख को शांत करें, साथ ही अगर किसी के पास ज्यादा सामान है तो वे उसे इस फ्रिज में रख कर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।'

नीले रंग से फ्रिज खूब चर्चा 

इस नीले फ्रिज की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। इसमें येउंग नाम के एक व्यक्ति ने बिस्कुट, इंस्टेंट नूडल्स और स्नैक्स से भरे प्लास्टिक बैग रख कर कहा कि, 'जिंदगी में अच्छा काम करने के लिए बड़ा आदमी होना जरूरी नहीं है। कोई छोटा का काम करके भी हम अपने अंदर की दया दिखा सकते हैं। साथ ही संसार में अपना योगदान दे सकते हैं।' 

24 घंटे भरा रहता है फ्रिज 

बात इस फ्रिज की करें तो इसमें जरूरत से अधिक खाना मिलेगा। ऐसे में जो गरीब व जरूरतमंद है वे लोग बिना किसी संकोच के इसमें से सामान लेकर अपनी भूख को शांत कर सकते हैं। इसलिए यह फ्रिज हमेशा ही भरा रहता है। सभी लोग अपने मुताबिक इसमें खाने का सामान रख जाते हैं। ऐसे में 24 घंटे यह फ्रिज गरीबों व भूखे लोगों की सेवा में लगा रहता है।


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Content Writer

neetu