एक एेसा पेड़ जिस पर फल नहीं,लगते है पैसे!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 10:04 AM (IST)

लाइफस्टाइल: हमनें अधिकतर लोगों को ये कहते हुए सुना है कि पैसे क्या पेड़ पर उगते हैं। लेकिन अब ये कहावत सच साबित होते हुई नजर आ रही है। क्योंकि इस दुनिया में एक पेड़ ऐसा भी है, जिस पर फल नहीं बल्कि पैसे उगते हैं। ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट पॉरेस्ट में एक ऐसा ही पेड़ है, जिसपर सिक्के लगे हैं। पेड़ पर सिक्के लगे देख आप भी चौंक जाएगें। पेड़ के तने, तनों के बीच के हिस्से में भी अलग- अलग देशों के सिक्के लगे हैं। सबसे ज्यादा सिक्के ब्रिटेन के लगे हुए हैं। इस पेड़ पर कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां सिक्के न दिखाई दे। पैसों से लदा यह पेड़ 1700 साल पुराना है।


विदेशी पर्यटक आते है देखने
इस पेड़ पर लगे सिक्कों की तादात को देखकर इस बात का पता चलता है कि ये पेड़ कितना मशहूर है, तभी तो यहां इसको देखने के लिए विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आने वाले सभी पर्यटक इस पेड़ पर सिक्के लगाते हैं और अपने मन की मुराद पूरी होने की कामना करते हैं। यही वजह है कि इस पेड़ पर कई देशों के सिक्के देखने को मिलते हैं।


सालों साल बना रहता है रिश्ता 
इस पेड़ को लेकर स्थानीय लोग तरह तरह की कहानियां सुनाते हैं। कोई कहता है कि इस कई सालों पुराने पेड़ पर भूतों का बसेरा है तो कोई कहता है कि यहां देवता निवास करते हैं। वहीं यह भी सुनने में आया है कि यदि कोई प्रेमी जोड़ा यहां आकर सिक्के लगाए, तो कहा जाता है कि उनके रिश्ते की मिठास और बढ़ जाती है, इतना ही नहीं उनका रिश्ता सालों-साल बरकरार रहता है।

 
 

Content Writer

Vandana