एक एेसा होटल, जहां रहने के लिए मिलते हैं पैसे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 09:40 AM (IST)

ट्रैवलिंग :  दुनियाभर में कई होटल्स हैं और हर होटल ही अपना काम चलाने के लिए कई आॅफरज देते रहते है। लेकिन आज हम आपको एक एेसे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें हनीमून पर जाने वाले कपल को इस होटल में रहने के लिए 70 लाख रुपये दिए जाते हैं। 


जी हां, आपको बता दें कि यह इनाम होटल की कुछ शर्तें पूरी करने पर ही मिलता है। यह होटल इजराइल मे येह्दा नाम से काफी मश्हूर है। अगर कोेई जोड़ी होटल की तय की गई तारीख पर प्रैग्नेंट हो जाती हैं तो उसे इनाम में 70 लाख रूपय मिलते है और होटल का पूरा खर्च माफ हो जाता है।

 
होटल का यह ऑफर हर चार साल में आता है। होटल लीप ईयर के दिन ये ऑफर रखता है। कपल्स 29 फरवरी के दिन आ जाते हैं और होटल में ही रहते हैं। अगर कोई महिला यह दावा करती है कि वो प्रेग्नेंट है, तो होटल के अंदर डॉक्टरों की एक टीम जांच करती है। अगर जांच सही निकलती है तो इनाम की रकम उस जोड़े को दे दी जाती है। साथ ही होटल का सारा खर्चा भी माफ हो जाता है। इस वजह से हर लीप इयर में यहां हजारों जोड़ों की भीड़ उमड़ती है।
 

Punjab Kesari