Big Boss में दिखेंगे नील- ऐश्वर्या, अच्छा- खासा पढ़ा-लिखा है ये कपल लेकिन करियर बनाया TV में

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2023 - 06:27 PM (IST)

बिग बॉस का 17वां सीजन शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। सीजन में कौन-कौन नजर आने वाला है, ये जानने का बिग-बॉस फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कहा जा रहा है कि इस बार कुछ जोड़ियां भी नजर आएगी। जिसमें यू-ट्यूबर अरमान मलिक और उनकी बीवी पायल मलिक, टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब तीसरी जोड़ी भी सामने आ गई है। टीवी की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या शर्मा और उनके एक्टर पति नील भट्ट इस सीजन में नजर आने वाले हैं। वैसे इससे पहले ऐश्वर्या 'खतरों के खिलाड़ी 13'  में भी नजर आई हैं। अब दोनों बीबी 17 में नजर आएंगे।



चलिए आपको इस कपल का बायो डाटा ही बताते हैं। दोनों ही टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' से पॉपुलर हुए थे। शो में नील भट्ट को विराट चव्हाण और ऐश्वर्या को पत्रलेखा उर्फ पाखी के रोल में खूब पसंद किया गया। इसी शो के दौरान दोनों करीब आए और 1 साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर 2021 को राजस्थानी स्टाइल में शादी की थी।



बता दें कि ऐश्वर्या और नील दोनों ही काफी पढ़े-लिखे हैं। पहले ऐश्वर्या की लाइफ स्टोरी आपको बताते हैं। ऐश्वर्या का जन्म 8 दिसंबर 1992 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक मध्यमवर्गीय हिंदू, ब्राह्मण परिवार में हुआ । ऐश्वर्या ने इंजीनियर की पढ़ाई की है लेकिन उन्होंने क्लासिक डांसर के तौर पर अपनी जर्नी की शुरुआत की। लेकिन फिर उन्होंने इंजीनियर बनने का फैसला किया। इसी में उन्होंने अपनी पढ़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने खैरागढ़ विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ से कत्थक में विशारद की शिक्षा को हासिल किया है जो एक 6 वर्षीय कोर्स होता है लेकिन वह एक्टिंग में भी रूचि रखती थी, इसलिए बाद में वह इसी लाइन में एंटर हो गई। साल 2015 में उन्होंने टेलीविजन से करियर की शुरुआत की थी और आज वह अपने अभिनय के दम पर घर-घर में जानी जाती है। उन्होंने इस बीच कई सीरियल्स में काम किया है लेकिन गुम है किसी के प्यार में उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली और अब तो इस बार खतरों के खिलाड़ी में काफी लाइमलाइट में हैं। अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो साल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह 2 मिलियन डॉलर है जो करीब 16 करोड़ रु. के आस-पास बनती है।



वहीं उनके पति नील भट्ट भी टीवी में कुछ कम फेमस नहीं है। लोग उन्हें ACP विराट के नाम से जानते हैं।  नील का जन्म गुजरात के बड़ौदा में 4 अगस्त 1987 में हुआ था। नील भट्ट एक बेहतरीन अभिनेता तो हैं ही साथ ही ये जिम्नैस्टिक्स में भी ट्रेन हैं, तभी तो उनकी बॉडी फ़्लेक्सीबल है।  नील  ने कानून की पढ़ाई की है लेकिन अभिनय और नृत्य हमेशा से उनका जुनून रहा है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि शिक्षा एक ऐसी चीज है जो हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, नील के पास 55 करोड़ रू. की संपत्ति है।



आप इस जोड़ी को बिग बॉस में देखने के लिए कितने एक्साइटिड है और ये जोड़ी आपको कैसी लगती है हमें बताना ना भूलें।

Content Writer

Vandana