विदेशी आउटफिट, देसी ज्वेलरी ...सोनम के इस ऑल ओवर पिंक लुक के आज भी होते हैं चर्चे

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 02:37 PM (IST)

फैशन क्वीन सोनम कपूर का स्टाइल हमेशा नंबर वन रहा है। वह अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं, जो उनके आउटफिट में देखने को मिल जाता है। सोनम अपने लुक के साथ कभी समझौता नहीं करती हैं और यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है। आज हम उनके एक साल पुराने लुक का जिक्र करने जा रहे हैं जिसमें उनकी देसी ज्वेलरी की खूब चर्चा हुई थी।


याद हो कि पिछले साल मुंबई में प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर देश के शिल्प को प्रदर्शित करने वाला क्रिश्चियन डायर का पहला शो आयोजित किया गया था,  जिसमें दुनिया भर से मशहूर हस्तियां शामिल हुई थी। इस दौरान फैशनिस्टा सोनम कपूर मोनोटोन आउटफिट में बेहद ही शानदार लग रही थी। पिंक कलर की शर्ट और रैप स्कर्ट के साथ उन्होंने मैचिंग पिंक ओवरसाइज़्ड कोट को स्टाइल किया था।


 सॉफ्ट मेकअप और बाउंसी बालों  के साथ सोनम ने अपने लुक से बॉस बेब गोल्स दिए थे। इस लुक की सबसे खास चीज थी उनकी  ज्वैलरी जो वेस्टर्न लुक में एक भारतीय स्पर्श जोड़ रही थी। इंडियन जूलरी, परफेक्ट मेकअप और फुटवियर के साथ सोनम ने अपने क्लासी लुक को पूरा किया था। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्होंने बताया था कि ये लुक क्यों चुना।


दरअसल इस इवेंट से पहले सोनम ने चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट के छात्रों से मिली और उनके द्वारा की गई कढ़ाई को देखकर हैरान रह गई। इस वीडियो में वह बताती हैं कि उन्होंने पिंक कलर क्यों पहना और साथ में सोनम ने यह भी बताया कि इस आउटफिट के साथ उन्होंने अपनी मां की ज्वेलरी कैरी की थी। उनका कहना था कि इस खूबसूरत आउटफिट को पहनकर उन्हें बहुत स्पेशल फील हुआ था।

Content Writer

vasudha