शादी के लिए यह उम्र होती है बिल्कुल सही, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 12:30 PM (IST)

माता-पिता चाहते यही हैं कि उनका बच्चा जल्दी से शादी करके सैटल हो जाए।  मगर आजकल बच्चे शादी से ज्यादा करियर की तरफ ध्यान देते रहे हैं। इस बात को लेकर पेरेंट्स और बच्चों में अक्सर छोटी-मोटी बहस हो जाती है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपको किस उम्र में शादी करनी चाहिए तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के लिए कौन-सी उम्र परफैक्ट है।


1. करियर
29 साल की उम्र में शादी करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इस समय तक लड़के का करियर सैटल हो जाता है। उनको फाइनैंशल कोई टैंशन नहीं होती। वह अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाते हैं। वहीं जल्दी शादी करने पर दोनों ही अपने करियर पर ध्यान नहीं देते और अक्सर पैसे को लेकर मियां-बीवी में लड़ाई झगड़े होने लगते हैं।


2. शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार 


इस उम्र तक दोनों ही शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होते हैं। वह एक दूसरे को अच्छे से समझ सकते हैं। 29 की उम्र में शरीर शादी के बाद आने वाले बदलावों के लिए तैयार हो जाता है। अगर इस उम्र से पहले शादी हो जाए तो परिवर वाले बच्चे पैदा करने के लिए दवाब डालने लगती है। इसके लिए ना लड़की का शरीर तैयार होता है ना ही वह खुद।

 

3. खुद को जानना है जरूरी
जब लड़का इस उम्र तक पहुंचता है तो वह खुद को अच्छे से समझ जाता है। उसको पता हो है कि वह जिंदगी में क्या करने वाला है। इस उम्र में आप सोच-समझकर अपने लिए लड़की चुनने का फैसला लेने में सक्षम हो जाते हैं। वही अगर 20 से 22 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो कई बार शादी ज्यादा समय के लिए टिक नहीं पाती। इसका सबसे बड़ा कारण होता लड़का और लड़की का ना समझ होना।
 


4. ऐज गैप
लड़का और लड़की में उम्र का ज्यादा गैप नहीं होना चाहिए। उम्र का फासला ज्यादा होने से दोनों क विचारों में बहुत अंतर होता है। जो अक्सर लड़ाई का कारण बनता है।

 

5. पत्नी को समय देना


इस उम्र में में लड़के के पास खुद का घर होता है। वह अपनी पत्नी के साथ अलग और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है। 29 की उम्र से पहले लड़के अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर चुके होते हैं। इसलिए शादी के बाद वे अपना समय पत्नी को दे सकते हैं।

 

Punjab Kesari