Dhanteras पर सोना- चांदी नहीं तो घर ले आएं ये चीजें, आर्थिक तंगी होगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2023 - 06:39 PM (IST)

रोशनी का त्योहार दिवाली इस साल 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले धनतेरस पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है और घर में समृद्धि का वास होता है। इस दिन कई लोग सोने- चांदी तक की खरीदारी करते हैं और भगवान धन्वंतरी की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। लेकिन सब कोई तो सोना - चांदी नहीं खरीद सकते है न, तो इस दिन आप ये चीजें लें...

झाडू

झाडू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन ये खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख- शांति का वास होता है।

बर्तन

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। लोग पीतल, तांबे के बर्तन लेते हैं। 

नमक

धनतेरस पर नमक खरीदना भी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से दरिद्रता दूर होती हैऔर आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।


गोमती चक्र

गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। धनतेरस के दिन मां गोमती चक्र को खरीदें और घर में शाम को लाकर मां लक्ष्मी के साथ- साथ गोमती चक्र की पूजा करें। इसके बाद इसे धन की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इससे आपकी धन की तिजोरी हमेशा रूपये- पैसों से भरी रहेगी।

साबुत धनिया

इस दिन आप धनिया भी खरीद सकते हैं। ये बहुत ही शुभ होता है। इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमले में बीज दें। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। 
 

Content Editor

Charanjeet Kaur