Home Clean Tips: अगर इन 5 चीजों की सफाई को करेंगी इग्नोर तो पूरा परिवार हो सकता है बीमार

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 06:17 PM (IST)

महिलाएं घर की साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखती हैं। मगर फिर भी घर की कुछ चीजें एेसी होती हैं जिनकी सफाई रोजाना नहीं होती। बार-बार एेसी चीजों को हाथ लगाने से या उनके संपर्क में रहने से कई बीमारियां और संक्रमण होने का खतरा रहता है। एेसे में खुद को और अपने परिवार को हैल्दी रखने के लिए सारे घर की साफ-सफाई करना बहुत ही जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें है जो रोजाना नहीं तो हफ्ते में 2 बार तो जरूर साफ करनी चाहिए। 

 

1. शॉवर हैड
अक्सर लोग पूरे बाथरूम की सफाई करते हैं। मगर शॉवर हैड की सफाई करना भूल जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इसमें जमी गंदगी आपको बीमार कर सकती हैं। अगर आप शॉवर हैड को रोजाना साफ नहीं कर सकते हैं तो हफ्ते में दो बार जरूर साफ करें। इसकी सफाई कनरे के लिए प्लास्टिक बैग में विनेगर और पानी डालकर शॉवर हैड के ऊपर लगाकर रबड़ बैंड से बांध दें। 3 मिनट बाद प्लास्टिक बैग को निकाल दें। फिर शॉवर हैड को स्क्रब की मदद से धोएं। एेसा करने से हैड बैग पर जमा सारी गंदगी निकल जाएगी। 

 

2. कारपेट 
कारपेट भारी होते हैं। यही कारण है कि रोजाना इनको उठाकर अच्छे से सफाई नहीं की जा सकती है। ठीक ढंग से सफाई ना होने के कारण कारपेट में गंदगी रह जाती है जो घर के वातावरण को अशुद्ध करने का काम करती हैं। एेसे में हफ्ते में एक बार वैक्यूम से कारेपट की सारी धूल-मिट्टी को साफ करें। नियमित सफाई करने से कारपेट से सारे कीटाणु निकल जाएंगे।

 

3. जूतों का रैक
जूतों वाले रैक को भी हफ्ते में 1 बार जरूर साफ करें। अगर आपके जूतों वाला रैक पर मिट्टी जमा होगी तो चप्पले भी खराब हो जाएंगी। चप्पलों और अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए जूतों वाले रैक की अच्छे से सफाई करें। 

 

4. किताबें 
कुछ लोगों को किताबे पढ़ने का बहुत शैक होता है। वह किबातों को बुक शेल्फ की सफाई किए बिना वैसे ही रख देते हैं। जो किताबों में धूल-मिट्टी जमा कर देता है। जब हम किताबे पढ़ते हैं तो वही धूल-मिट्टी हमारे शरीर में चली जाती है। जो बीमारियों को न्यौता देता है। इसमें एक छोटा सा माइक्रोफाइबर कपड़ा भी कमाल दिखा सकता है। इससे ना सिर्फ किताबें ठीक तरह से रहेंगी बल्कि आपके घर में भी कीटाणु नहीं पनपेंगें। 

 

5. सॉफ्ट टॉयज 
बच्चे सॉफ्ट टॉयज के साथ पूरा दिन खेलते रहते हैं। इसी वजह सॉफ्ट टॉयज पर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। धूल-मिट्टी के कारण बच्चों को स्किन एलर्जी होने लगती हैं। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए सॉफ्ट टॉयज को साफ रखे। सॉफ्ट टॉयज को साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन में कुछ चम्‍मच फैब्रिक सॉफ्टनर डालें और इनको धोएं। 

Content Writer

Nisha thakur