हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा सकता है गाढ़ा खून ! लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 11:05 AM (IST)

बहुत से लोगों का खून गाढ़ा होता है लेकिन यह एक खतरनाक स्थित है जिसमें व्यक्ति की जान जा सकती है। ब्लड क्लॉट कई सारे अन्य कारणों से भी हो सकता है। ऐसे में इसका इलाज करवाना भी जरुरी है। मस्तिष्क, दिल जैसे अंगों में खून के थक्के बनना खतरनाक हो सकते हैं। आज आपको बताते हैं कि खून गाढ़ा क्यों होता है इसके लक्षण क्या है और आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं....

आखिर क्या होता है शरीर में खून गाढ़ा? 

आपने शायद यह बात नोट की हो कि शरीर में लाल, बैंगनी रंग के पैच बनने लगते हैं। यह खून के नसों में जमने के कारण हो सकता है। खून गाढ़ा होने के कारण कई रोग जैसे ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी समस्याएं भी हो सकती है। शरीर तभी अच्छे से कार्य कर पाता है जब पूरे अंगों में पूरी मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच पाए लेकिन अगर आपका खून गाढ़ा हो गया है तो आपको कई समस्याएं जैसे सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण भी खून गाढ़ा हो सकता है। 

क्या होते हैं खून के थक्के? 

शरीर पर जब भी कोई चोट, घाव  या कटे का निशान लगे तो खून बहना शुरु हो जाता है ऐसे में उसे बंद करने के लिए खून के थक्के बनना बहुत जरुरी हैं। लगातार खून बहते रहना भी व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है। शरीर में मौजूद ब्लड सिस्टम के जरिए खून गाढ़ा होता है वहीं चोट लगने पर शरीर में जहां से खून निकल रहा है उस भाग में खून के थक्के बनने लगता है जिससे ब्लीडिंग बंद हो जाती है। इसके अलावा नसो में ब्लड क्लॉट होना जानलेवा भी होसकता है। 

खून गाढ़ा होने पर शरीर में लक्षण 

. चक्कर आना 
. पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लड फ्लो होना 


. सिरदर्द 
. हाई ब्लड प्रेशर 
. त्वचा में खुजली होना 


. देखने में परेशानी महसूस होना 
. अर्थराइटिस और गाउट जैसी परेशानियां होना 

दिल के लिए खतरनाक होता है गाढ़ा खून 

जिन लोगों को हार्ट संबंधी समस्याएं है उन लोगों के लिए खून का गाढ़ा होना परेशानी खड़ी कर सकता है। दिल में पाई जाने वाली महतवपूर्ण ब्लड वेसल्स में अगर ब्लड क्लॉट बनते हैं तो आपका हार्ट भी सही से कार्य नहीं कर पाएगा जिसके कारण आपको हार्ट अटैक आ सकता है। इसके अलावा जो लोग मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियों के शिकार हैं उनके दिल का स्वस्थ होना काफी आवश्यक है इस स्थिति में खून के थक्के बनना गंभीर समस्या हो सकता है। 

कैसे करें खून पतला?  

लहसुन खाएं 

लहसुन का सेवन करके आप अपना खून पतला कर सकते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही रखता है। इसका सेवन करने से खून भी पतला रहता है। 

फाइबर से युक्त भरपूर आहार खाएं 

आप अपने भोजन में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं। ब्रोकली, ब्राउन राईस, गाजर, ओटस सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा फिश ऑयल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं इससे भी खून गाढ़ा नहीं होता । 

हल्दी 

हल्दी भी खून गाढ़ा नहीं होने देती है। कच्ची हल्दी का सेवन आप कर सकते हैं इसके अलावा हल्दी वाला दूध आप पी सकते हैं। इसके अलावा हल्दी में पाए जाने वाले पोषक तत्व कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। 

Content Writer

palak