घनी आइब्रो बदल देंगी आपका लुक, बस करना होगा ये काम!

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 10:00 AM (IST)

खूबसूरत होना सिर्फ रंग का गोरा होना या स्किन की केयर करने से नहीं होता। इसमें चारचांद तब लगते हैं जब आंखों और इसके साथ ही हमारी आईब्रो घनी हों। लेकिन ज्यादातर महिलाएं आइब्रो को घना दिखाने के लिए आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप नैचुरली चाहती हैं की मोटी और घनी हों तो हम आपको आज कुछ आसान टिप्स बातएंगे जिसकी मदद से आपको कभी आइब्रो पैंसिल इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही आप बेहद खूबसूरत भी दिखेंगी।  

PunjabKesari

कैस्टर ऑयल

अगर आपके घर में कैस्टर ऑयल है तो आप इसका प्रयोग भी घनी आइब्रो के लिए कर सकती हैं। ये जल्द से जल्द आपको घनी आइब्रो देने में मदद करेगा। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल को हल्का गर्म कर लें। अब कॉटन की मदद से इसे रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो पर लगाकर सोएं। आप चाहें तो कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल यानि की जैतून के तेल को मिलाकर अपने आइब्रो पर लगा सकती हैं। इससे आपको जल्द ही बेहतर परिणाम मिलेगा।

कच्चा दूध

रोज दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। इसका प्रतिदिन उपयोग आपकी आईब्रो को काला और आईब्रो हेयर को शाइनी बनाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: तापसी ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, आप भी करें ट्राई

मेथी दाना

बालों के झडऩे से रोकने के लिए मेथी के दानों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आइब्रो को घना करने के लिए थोडे से मेथी दाने रात को पानी में भिगों लें। सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इसमें एक बूंद नारियल के तेल की डालकर मिक्स कर लें। इस पैक को रात को सोने से पहले आइब्रो पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

PunjabKesari

नारियल तेल

नारियल तेल में विटामिन ई, आयरन और न्यूट्रिशियंस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत बढिय़ा है। भौहों के लिए भी यह बहुत कारगर है। रात को आइब्रो पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लगाकर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढने लगती है। इसे रात भर ऐसे ही लगा रहने दें। रोजाना कम से कम एक महीने तक इसका इस्तेमाल करें।

प्याज का रस

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए प्याज का रस भी कारगर है। प्याज का रस निकाल कर इसे आइब्रो पर लगाएं और 5 मिनट बाद ठंड़े पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

PunjabKesari

एलोवेरा जेल

कुछ समय में ही आइब्रो घनी और काली करने का एक तरीका है एलोवेरा जेल। थोड़ा-सा एलोवेरा जेल उंगलियों पर लेकर दिन में दो बार हल्की मसाज आईब्रो पर करें। फायदा आप खुद महसूस करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static