Zodiac Sign: इन लोगों की आपस में कभी नहीं बनती, रहता है हमेशा 36 का आंकड़ा

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 12:55 PM (IST)

हम लोग अपने जीवन में कई लोगों से मिलते हैं। कइयों से हमारी खूब पटती है तो कुछ लोग अक्सर हमें याद भी नहीं रहते हैं। वहीं कई लोगों से काफी बात करने के बाद भी उनके से बन नहीं पाती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि उनसे दोस्ती व रिश्ता आगे बढ़ाने का मन नहीं करता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इसके पीछे का कारण हमारी राशि पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। चलिए आज हम आपको 6 ऐसी राशियों का मेल बताते हैं, जिनके बीच हमेशा 36 का आंकड़ा रहता है। ऐसे में इन्हें एक-दूसरे से रिश्ता बनाने से पहले सोच लेने में ही भलाई है। 

मेष और कर्क

मेष राशि को लोग स्वतंत्र ख्याल, मौजमस्ती करने वाले होते हैं। इसके साथ ही वे हर काम में सबसे पहले अपना मतलब देखते हैं। मगर दूसरी ओर कर्क राशि वाले भावुक, शांत व केयरिंग नेचर के होते हैं। ये पार्टनर का बखूबी ध्यान रखते हैं। साथ ही वे उनसे भी ऐसा स्वभाव रखने की उम्मीद रखते हैं। मगर मेष राशि के लोगों से ऐसी कोई उम्मीद नहीं रख सकते हैं। इसलिए दोनों का स्वभाव व पसंद अलग-अलग होने से इन ज्यादा नहीं पटती है। दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से समझने नहीं पाते हैं। ऐसे में इनके रिश्ते में अनबन व खटास रहने की ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इन्हें शादी से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए। 

कुंभ और वृषभ

कुभ और वृषभ राशि के लोग भी आपस में मेल नहीं खाते हैं। वृषभ राशि के लोग जिद्दी व गुस्सैल होते हैं। वे हर काम में अपनी ही चलाना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी ओर कुंभ राशि को लोग स्वतंत्र ख्याल व मनमौजी नेचर के होते हैं। ऐसे मे इनके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर भी कहा-सुनी हो सकती है। ये दोनों ही हर परिस्थिति को अपने मुताबिक ढालना पसंद करते हैं। ऐसे में ये झुकने या समझौता करने की जगह खुद की बात मनवाने में अड़े रहते हैं। इसलिए इनकी मैरिड लाइफ काफी परेशानियों से गुजर सकती है। 

मीन और मिथुन

मीन और मिथुन राशि के लोगों को भी शादी के बंधन में बंधने से पहले अच्छे से सोचने की जरूरत होती है। मिथुन राशि के लोग कहते कुछ और करते कुछ है। वे अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी ओर मीन राशि के लोग भावुक, सरल व शांत मन के होते हैं। वे जिंदगी को शांति व सिंपल तरीके से बीताने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में मीन राशि के लोग मिथुन वालों को अच्छे से समज नहीं पाते हैं। इस कारण इनमें तनाव रह सकता है। 

Content Writer

neetu