Vastu Tips: होली के दिन इन राशियों के लिए लक्की होंगे यह कलर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 11:39 AM (IST)

हिंदू पंचाग के मुताबिक हर साल चैत्र माह की कृष्णा पक्ष  की तिथि को होली का त्योहार पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 17 मार्च रात को होलिका दहन होगा और अगली सुबह रंगों वाली होली खेली जाएगी । जो लोग वास्तु में विश्वास करते हैं। उनके लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। वास्तु के हिसाब से ही वो अपने सारे काम करते हैं।ज्योतिषसशास्त्र के अनुसार इन राशियों के लिए कौन सा रंग होगा लकी आइए जानते हैं...

 

मेष और वृश्चिक

यह दोनों ही राशियां मंगल की मानी जाती हैं । मंगल का शुभ रंग लाल ही होता है। तो इन राशियों के जातक लाल रंग से होली खेल सकते हैं। लाल गुलाल आपके लिए होली के दिन अच्छा रहेगा।

वृष और तुला

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इन राशियों का स्वामी शुक्र होता है।  शुक्र का रंग सफेद मान और गुलाबी माना जाता है। लेकिन होली के दिन सफेद रंग का मिल पाना संभव नहीं हो पाता तो आप लोग गुलाबी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिथुन और कन्या

इन राशि वाले जातकों के स्वामी बुध हैं। घर में सुख शांति पाने के लिए और धन की वृद्धि के लिए आप हरे रंग से होली खेल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों  का स्वामी चंद्रमा माना जाता है । चंद्रमा का रंग सफेद होता है। आप लोग इसके लिए सिल्वर रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हांलाकि इस रंग में बहुत केमिकल पाया जाता है तो आप लोग किसी भी रंग में दहीं मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी सूर्य देव को माना जाता है। सूर्य का रंग नारंगी होता है। तो इस राशि के लोग नारंगी या पीले रंग से होली खेल सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput