प्यार के नाम से दूर भागते हैं इन 5 राशियों के लोग, कभी नहीं करते इश्क करने की गलती

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 03:38 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सारी 12 राशियों एक-दूसरे से अलग होती हैं। हर राशि वाले व्यक्ति का उस राशि के अनुसार, ही व्यक्तित्व होता है और इसी कारण यह दूसरों से अलग होती हैं। इन्हीं में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो प्यार से दूर रहती हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए उन्हीं 5 राशियों के बारे में बताते हैं जो कभी भी प्यार में नहीं पड़ती और इन चक्करों से दूर रहती हैं। आइए जानते हैं।

धनु 

इस राशि के लोग बहुत एनर्जेटिक और एडवेंचर्स होते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन इन्हें अपनी जिंदगी के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद करते हैं। इन्हें एक रिश्ते में रखना मुश्किल होता है फिर वो रिश्ता चाहे दोस्ती का हो या कोई और। यह सभी के साथ मौज मस्ती कर सकती हैं लेकिन प्यार से दूर रहती हैं। इन्हें ऐसी पार्टनर की तलाश होती है जो इनपर निर्भर न हो बल्कि इनके कंधे के साथ कंधा मिलाकर चले। 

मकर 

यह लोग कठोर परिश्रम करने वाले और प्रैक्टिकल सोच के होते हैं। यहां बात बेहतर प्रदर्शन की आती है तो इनका नाम सबसे पहले लिया जाता है। इनके इन्हीं गुणों के कारण यह प्यार में भी फायदे और नुकसान देखने लगते हैं। इसी स्वभाव के कारण यह लोग प्यार में नहीं पड़ते। अगर इन्हें कोई प्यार करना चाहता है तो इन्हें समझना पड़ेगा। 

वृश्चिक 

इस राशि के लोग होते रोमांटिक हैं लेकिन इनका रिश्ता कुछ अटपटा सा होता है। अगर ये किसी के साथ प्यार में पड़कर रिलेशन में आते हैं तो यह बार-बार ब्रेकअप कर लेते हैं। इन लोगों का दिमाग एक जगह स्थिर नहीं रहता। 

कुंभ 

इस राशि के लोग बहुत शर्मिले, कम बोलने वाले और अपनी बातों को छिपाने वाले होते हैं। यह खुलकर कुछ भी नहीं बोल पाते। इसी स्वभाव के कारण यह दूसरों को भी मौका नहीं देते कि कोई इनके करीब आए और इन्हें अच्छी तरह से जान सके। यह लोग तब तक प्यार में नहीं पड़ते जब तक इन्हें सामने वाले पर विश्वास न हो जाए। ज्यादातर मामलों में यह लोग प्यार से दूर रहना ही पसंद करते हैं। 

कन्या 

इस राशि के लोग सबसे ज्यादा आत्मनिर्भर होते हैं। अपने इसी गुण के कारण यह प्यार से दूर रहते हैं। यह कई बार प्यार तो करते हैं लेकिन इनका अंजाम प्यार तक नहीं पहुंच पाता। यह लोग एक परफेक्ट पार्टनर चाहते हैं लेकिन अगर ऐसा पार्टनर इन्हें न मिले तो यह उससे दूरी बना लेते हैं।

Content Writer

palak