Zodiac Signs: इन 3 राशियों पर सदैव बनी रहती है भोलेनाथ की कृपा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 10:51 AM (IST)

भगवान भोलेनाथ भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से ही उन से प्रसन्न हो जाते हैं। हिंदू धर्म में शिव की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि कालों के काल महाकाल भक्तों से बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहते हैं। महादेव अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इन राशियों पर भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में जिन पर भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं...

मेष राशि 

मेष राशि को चक्र की पहली राशि माना जाता है। मेष राशि के स्वामी मंगल देव माने जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, भगवान शिव को यह राशि बहुत ही प्रिय है। उनकी कृपा-दृष्टि हमेशा इस राशि पर बनी रहती है। इस राशि के लोग भगवान शिव की कृपा से हमेशा सुखी और समृद्धशाली रहते हैं। इस राशि के लोगों को भगवान शिव को खुश करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए 

मकर राशि 

मकर राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। मान्यता है कि यह राशि भी भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं इसलिए हमेशा उनकी कृपा इस राशि पर बनी रहती है। इस राशि के लोगों के लिए भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लोगों को भी भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के जातक बहुत ही भाग्यशाली बनते हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव ही हैं। शनि के साथ-साथ भगवान शिव की भी विशेष कृपा इस राशि पर बनी  रहती है। इस राशि के लोगों के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस राशि के लोगों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ओम् नम शिवाय:' का जाप करते हुए ही शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।  

Content Writer

Vandana