दिल की भोली लेकिन झूठ बोलने में Expert होती है ये लड़कियां

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 12:36 PM (IST)

स्वभाव के मुताबिक हर कोई अलग-अलग होता है। कई सच की राह पर चलते हैं तो कई झूठ का सहारा लेने से भी कतराते नहीं है। इसतरह इन लोगों में झूठ बोलने की अलग ही कला होती है। असल में, इनका ऐसा करने का कारण सब के साथ बना कर रखना या लाइम लाइट में रहना माना जा सकता है। आज हम आपको राशिचक्र के हिसाब से ऐसी 5 राशियों के बारे में बताते हैं। ये लड़कियां झूठ बोलकर बात को इस तरह पलटती है कि कोई भी आसानी से इनसे इंप्रेस हो जाएं। तो आइए जानते हैं झूठ बोलने में Expert उन लड़कियों के बारे में...

कर्क राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से भावुक व केयरिंग होती है। ये पार्टनर व परिवार की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। ऐसे में जरूरत पड़ने में झूठ बोलने से भी चूकती नहीं है। भले ही ज्यादा झूठ नहीं बोलते हैं। मगर फिर भी ये अपनी बात को दूसरों के आगे एकदम सच की तरह रखते हैं। असल में, इस राशि की लड़कियां हर किसी के साथ बना कर रखना पसंद करती है। ऐसे में किसी का दिल ना टूटे इसलिए ये झूठ का सहारा लेती है। 

PunjabKesari

सिंह राशि

सिंह राशि की लड़कियां नेचर से बहुत ही गुस्सैल व निडर होती है। ऐसे में इन्हें अपनी बहादुरी का गुणगान करना बेहद अच्छा लगता है। असल में, ये हमेशा सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनकर रहना चाहते है। इसलिए ये झूठ बोलने से भी कतराती नहीं है। साथ ही इनकी हर बात में अहंकार भरा होता है। 

मिथुन राशि

इस राशि की लड़कियां बेहद चंचल होने से अपनी बातों पर टिकती नहीं है। ऐसे में ये सामने वाले से जल्दी ही झूठ बोल देती है। ये दो तरीके से सोचते व झूठ बोलते हुए परिस्थिति को अपने अनुकुल बना लेती है। असल में, ये लड़कियां अपनी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बोलने के लिए झूठ का सहारा लेती है। मगर बेहद सफाई से बात करने के कारण हर कोई इनपर जल्दी ही विश्वास कर लेता है। 

PunjabKesari

तुला राशि

इस राशि के लोग सिचुएशन में बैलेंस बनाएं रखने के लिए झूठ का सहारा लेती है। उदाहरण के तौर पर अगर ये अपनी एक सहेली से उसकी तारीफ करती है तो दूसरी को भी उसकी कोई खूबी बता देगी। असल में, ये लड़कियां किसी को नाराज करने की जगह उस परिस्थिति में झूठ बोल कर सब कुछ सामान्य कर देती है। साथ ही ये इतनी सफाई से झूठ बोलती है कि कोई भी इसे जल्दी पकड़ नहीं पाता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां तेज दिमाग की होती है। कहानी बनाने में माहिर होने से ये किसी भी बात में जल्दी ही अपने विचार दे देती है। ऐसे में लोग इनके झूठ पर भी भरोसा कर बैठते हैं। यहां तक इस राशि की लड़कियां बड़ी-बड़ी मीटिंग्स में इस तरह के फैक्ट्स रखती है कि परिस्थिति इनके अनुकुल हो जाती है। असल में, सभी के सामने एकदम परफेक्ट दिखने के लिए ये झूठ का सहारा लेती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static