इन 4 राशियों के पार्टनर होते हैं हद से ज्यादा कंजूस

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 03:54 PM (IST)

पैसे का हिसाब रखना बहुत अच्छी बात है लेकिन बात जब रिलेशनशिप की आती है तो पैसों से बढ़कर फीलिंग्स होती है। अपनी रिलेशनशिप में आप पैसों को लेकर केल्‍कुलेटिव नहीं हो सकते। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी राशि के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि हद से ज्यादा कंजूस होते हैं। अगर आप भी इन राशियों के लोगों को डेट कर रहे हैं तो जरा संभलकर क्योंकि कंजूस किस्म के इस राशि के लोग अपने पार्टनर को बिल्कुल ऐश नहीं करवाते।
 

1. मेष राशि
इस राशि के लोग शो ऑफ करने के लिए पैसे खर्च करने में बिल्कुल भी यकीन नहीं रखते। इस राशि के लोग न ही तो अपने पार्टनर के ऊपर कोई पैसे खर्च करते हैं और न ही उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने देते हैं।
 

2. कर्क राशि
इस राशि के लोग  पैसा जोड़कर रखने में विश्वास रखते हैं और यह अपने पार्टनर को भी पैसा जोड़कर रखने के लिए कहते हैं। अगर आप भी इस राशि के लोगों को डेट करने की सोच रहे हैं तो एडजस्ट करने की आदत डाल लें।
 

3. कन्या राशि
हद से ज्यादा कंजूस कन्या राशि के लोगों को हर चीज में बचत और मोलभाव करने की आदत होती है। पार्टनर की कंजूसी के कारण आपको न सिर्फ दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा बल्कि यह आपके रिश्ते पर भी गलत असर डालता है। इसलिए इन्हें सोच-समझ कर डेट करें।
 

4. वृश्चिक राशि
सादा जीवन जीने में यकीन रखने वाले इस राशि के लोगों के कोई बड़े शौक नहीं होते। इसलिए इस राशि के लोग अपने पार्टनर के ऊपर कोई पैसा खर्च नहीं करते। अपनी कंजूसी न छोड़ने वाले इस राशि के लोग अपने पार्टनर के भी पैसा बचाने के लिए फोर्स करते रहते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput