सबसे ज्यादा रोमांटिक होते हैं इन राशियों वाले पति

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2018 - 04:27 PM (IST)

रोमांस के बिना शादीशुदा लाइफ अधूरी होती हैं। वहीं, हर शादीशुदा लड़की चाहती हैं कि उसका पति रोमांटिक हो क्योंकि इससे रिश्ते में ताजगी बनी रहती है। रोमांस से भरे रिश्ते में कई भी बोरियत नहीं आती। कई पति अपने प्यार का इजहार खुल कर करते हैं वहीं, कुछ शर्मीले होते हैं। राशि का भी व्यक्ति के स्वभाव पर असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन-सी राशि के पति सबसे ज्यादा रोमांटिक होते है। 

- कुंभ(21 जनवरी-18 फरवरी)
इस राशि के पति अपनी ही दुनिया में मग्न रहते हैं। वह आर्थिक रूप से भी अपनी पत्नी की मदद करते हैं। इन राशि के पतियों के साथ सब्र के साथ पेश आना पड़ता है। 

- वृष (20 अप्रैल-20 मई)
वृष राशि वाले पुरुष अपने पत्नी की हर जरूरत पूरी करते हैं। वह अपनी पत्नी को कभी भी धोखा नहीं देते। एेसे पुरुषों को काबू करना बहुत मुश्किल होता हैं। 

- कर्क (21 जून-22 जुलाई) 
इस राशि वाले पुरुष अपनी पत्नी को सरप्राइज देना पसंद करते हैं। वह अपने परिवार का ख्याल रखना अच्छी तरह से जानते हैं। वैसे इस राशि के पुरुष काफी दिखावा करते हैं। 

- सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त) 
सिंह राशि वाले पुरुष सबसे अच्छे पति साबित होते हैं। इन्हें अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद होता हैं। वे महिलाओं पर जल्द फिदा हो जाते हैं। 

- तुला(23 सितंबर-22 अक्टूबर)
इस राशि के पुरुष अपनी शादीशुदा लाइफ में प्यार को बरकरार रखना बखूबी जानते हैं। इसके अलावा वह अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहते है। 

- धनु (22 नवंबर-दिसंबर 21)
धनु राशि वाले मर्द जल्द ही अपने रिश्ते से बोर हो जाते हैं और नए साथी की तलाश में लग जाते है। इसके अलावा वे काफी प्रैक्टिकल किस्म के होते हैं।

- मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
अगर आप भी इस राशि के लड़के को डेट कर रही हैं तो आप बहुत लकी है। इस राशि के पुरुष हैंडसम होते है। यह बुढ़ापे में भी अपने रिश्ते में प्यार को बरकरार रखते हैं।

Punjab Kesari