ट्रैवलिंग की शौकीन होती है इन राशि की लड़कियां, नहीं छोड़ती घूमने का मौका

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 07:05 PM (IST)

घूमना- फिरना अलग व नई जगहों को देखना हर किसी को अच्छा लगता है। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो घूमने के मामले में दूसरों से कई गुणा ज्यादा एक्साइटिड होते हैं। ऐसे में इनके पैर एक जगह पर टिक कर नहीं रहते है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 5 राशियों की लड़कियां घूमने में सबसे ज्यादा रूचि रखती है। ऐसे में कहीं भी जाने का कोई मौका अपने हाथ से नहीं छोड़ती है। ऐसे में इन्हें घुमक्कड़ कहना गलत न होगा। तो चलिए बताते हैं आपको उन 5 राशि की लड़कियों के बारे में...

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल)

इस राशि की लड़कियों को अलग- अलग जगह पर घूमने का बेहद शौक होता है। नेचर लवर होने के कारण इन्हें शांत व सुकून भरी जगहों पर जाना ज्यादा पसंद होता है। इसके साथ ही ट्रैकिंग, राफ्टिंग आदि करना भी ये लड़कियां काफी पसंद करती है। इन्हें घूमने के लिए दोस्तों या रिश्तेदारों की जगह पार्टनर का साथ सही लगता है। इसलिए मेष राशि की लड़कियों को हमेशा से ही ऐसे जीवनसाथी की तलाश रहती है, जो उनके साथ अलग- अलग घूमने का मजा लें। 

कर्क राशि (22 जून - 22 जुलाई)

कर्क राशि की लड़कियों को एक जगह पर लंबे समय तक बिठाए रखना काफी मुश्किलों भरा काम होता है। घूमने की शौकीन होने के चलते ये लड़कियां किसी भी पार्टी, शॉपिंग  या फिर रिश्तेदारों के घर ही क्यों न जाना हो ये कोई मौका नहीं छोड़ती है। इसके अलावा ये जिसके साथ भी घूमने जाती है उनके साथ रास्ते का मजा भी खूब लेती है। ऐसे में ये लड़कियां बेस्ट ट्रेवलिंग बडी साबित होती है। आप अगर कहीं घूमने जा रहे हैं तो इन्हें अपने साथ आने का न्यौता देकर अपनी ट्रिप को हैप्पी ट्रिप बना सकते हैं। इसके अलावा इन्हें ट्रैवलिंग के समय पूरी सुख-सुविधा चाहिए होती है। होटल, खाने-पीने और शॉपिंग किसी भी मामले में इन्हें कॉम्प्रोमाइज करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। 

धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसम्बर)

घूमने के मामले में धनु राशि की लड़कियां बेहद ही शैकीन होती है। इन्हें अलग व नई चीजों को देखना उसके बारे में जानना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में ये लड़कियां दुनिया भर की सैर करती हैं। घूमने की इतनी शौकीन होने के चलते इनके पैर कभी भी टिक कर नहीं रहते हैं। ये हर समय कही भी घूमने को तैयार रहती है। 

मकर राशि (22 दिसम्बर - 19 जनवरी)

इस राशि की लड़कियों को भी खूबसूरत वादियों में घूमने का बेहद शौक होता है। इसके अलावा फोटोग्राफी पसंद होने से ये यहां पर भी जाती है, वहां के नजारों को अपने कैमरे में कैद करना बिल्कुल भी नहीं भूलती है। आजाद व खुले विचार की इन लड़कियों को अपनी मर्जी के हिसाब से जिंदगी जीना पसंद होता है। ऐसे में ये हर परिस्थिति को अपने मुताबिक ढालने में सक्षम होती है। ऐसे में इनके साथ जो भी घूमने जाता है वह कभी बोर नहीं होता है। ये लड़कियां ट्रैवलिंग का खुद के साथ दूसरों को भी उतना मजा दिलाती है। 

मीन ( 19 फरवरी - 20 मार्च)

ऐतिहासिक व पुरानी चीजों को देखने की शौकीन मीन राशि की लड़कियां घूमने का कोई मौका छोड़ती नहीं है। इन्हें ऐतिहासिक किले व मंदिरों को देखने काफी पसंद होता है। इसक अलावा अलग- अलग जगहों का खाना, पुराने किस्से, त्योहारों हिस्सा बनकर इन्हें काफी अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली ये लड़कियां अपने ट्रिप को अपडेट करना कभी नहीं भूलती हैं। अपने खुशमिजाज नेचर से ये किसी बोरिंग ट्रिप को भी मजेदार बना देती हैं। इनके इसी गुण के चलते लोग इनकी कपंनी बेहद पसंद करते हैं। 

Content Writer

neetu