Zodiac Sign: सच्ची दोस्त बनती हैं ये लड़कियां, मुश्किल में भी नहीं छोड़ती साथ

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 12:41 PM (IST)

जीवन में हर किसी को एक सच्चे व अच्छे दोस्त की जरूरत होती है। कहते भी हैं कि जन्म के बाद हमें सभी रिश्ते अपने आप मिल जाते हैं। मगर एक दोस्ती का रिश्ता हम खुद चुनते हैं। ऐसे में यह रिश्ता अपने में ही बेहद खास होता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुछ राशि की लड़कियां अच्छी व सच्ची दोस्त साबित होती हैं। ऐसे में आप इनपर आसानी से भरोसा करके अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे...

मिथुन राशि

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, मिथुन राशि की लड़कियों बेहतरीन दोस्त साबित होती हैं। ये पूरे दिल से दोस्ती निभाती हैं। किसी को धोखा देना तो ये सपने में भी नहीं सोचती है।

कन्या राशि

इन लड़कियों को किसी भी तरह का दिखावा करना पसंद नहीं होता हैं। इसके साथ ही ये लड़कियां झूठ बोलने से नफरत करती हैं। ऐसे में कन्या राशि की लड़कियों एक सच्ची व अच्छी दोस्त कहलाती हैं। ये अपनी दोस्ती को निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। इसके साथ ही ये दोस्ती निभाने में बेहद गंभीर सोच रखती है। ऐसे में अगर आपके दोस्त या सहेली की राशि कन्या है तो आप खुद को लक्की कह सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि की लड़कियां भी अच्छे व सच्चे दोस्तों की लिस्ट में आती है। ये सामने वाले का जल्दी ही विश्वास जीत लेती हैं और उसे निभाती भी हैं। इन्हें खुद के साथ अपने दोस्त का भी हर समय पर ख्याल रहती हैं। ऐसे में ये जीवन के हर मोड़ पर दोस्त के साथ खड़ी रहती हैं और उनका साथ देती हैं।

धनु राशि

धनु राशि की लड़कियां भरोसे के लायक होती हैं। ये दोस्तों की बात को आगे करने की जगह पर उसे दिल में ही रखती हैं। इसके साथ ही दोस्त को अच्छे-बुरे हर पहलू के बारे में बताती है। ऐसे में अगर आपकी दोस्त धनु राशि की है तो आप बिना हिचकिचाए उन्हें अपनी जरूरी बातें व राज बता सकती है।

मकर राशि

इस राशि की लड़कियां अपने दोस्तों को बेहद अहमियत देती हैं। ऐसे में वे दोस्तों का हर मोड़ पर साथ निभाते हैं। मगर ये गलत चीजों को बिल्कुल भी बदार्शत नहीं कर पाती है। ऐसे में अगर आपकी दोस्त मकर राशि की है तो इनके साथ झूठ बोलने या कुछ गलत करने से बचें।

कुंभ राशि

इस राशि की लड़कियों को दोस्ती निभाना बखूबी आता हैं। ये दोस्तों के दिल का हाल जल्दी जान लेती हैं। इसके साथ ही दोस्तों के राज को राज ही रखती हैं। भरोसे के लायक होने से आप अपनी कुंभ राशि की दोस्त से पर्सनल बातें शेयर कर सकती है।

मीन राशि

इस राशि की लड़कियां अपना वादा हर हाल में निभाती हैं। ऐसे में ये दोस्तों के हर सुख-दुख का साथी कही जाती हैं। मीन राशि की लड़कियां अपने दोस्तों का हर हाल में साथ देती हैं। साथ ही दोस्तों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं।

 

Content Writer

neetu