ट्रैवलिंग की शौकीन होती है ये लड़कियां, हमेशा रहती है घूमने को तैयार!

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 01:00 PM (IST)

अलग-अलग जगहों पर घूमना लोगों को काफी पसंद होता है। मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो हर समय कहीं भी घूमने को तैयार रहते हैं। ऐसे में इन्हें घुमक्कड़ कहना कुछ गलत ना होगा। असल में, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इनका ऐसा स्वभाव इनकी राशि पर पड़े असर के कारण होता है। इनके पैर एक जगह पर जल्दी ना टिकने के कारण ये लड़कियां कहीं भी घूमने का मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी 5 राशि की लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो घूमने के लिए दूसरों से कई गुणा ज्यादा एक्साइटिड रहती है। 

मेष राशि 

इन लड़कियों को देश-विदेश में घूमना बेहद पसंद होता है। स्वभाव से शांत व खुशमिजाज होने के कारण ये नेचर लवर होती है। ऐसे में इन्हें शांत प्राकृतिक नजारों का मजा लेने का शौक होता है। इसके अलावा ट्रैकिंग, राफ्टिंग आदि करना भी इन लड़कियों अच्छा लगता है। मेष राशि की लड़कियों को ट्रैवलिंग के लिए फ्रेंड्स या रिश्तेदारों की जगह पार्टनर का अच्छा लगता है। इसलिए इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जिसे घूमना पसंद हो। 

कर्क राशि

ये लड़कियों को लंबे समय तक एक जगह पर कभी भी बैठ नहीं सकती है। इन्हें हर समय कहीं ना कहीं घूमने का प्लान बनना व जाना पसंद होता है। ऐसे में ये लड़कियां किसी भी पार्टी, शॉपिंग या किसी के घर जाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। स्वभाव से हंसमुख व मिलनसार होने से ये अपने साथ घूमने वाले लोगों को खूब एन्जॉय करवाती है। ऐसे में हर कोई इनकी कंपनी पसंद करता है। इसके अलावा इन्हें घूमने के दौरान पूरी सुख-सुविधा चाहिए होती है। ऐसे में कर्क राशि की लड़कियां होटल, खाने-पीने, शॉपिंग आदि किसी भी मामले में कॉम्प्रोमाइज करना पसंद नहीं करती है। 

धनु राशि 

इस राशि की लड़कियां घूमने का नाम सुनते ही काफी एक्साइटिड हो जाती है। इन लड़कियों को अलग व नई चीजों को देखना व जानने का बेहद शौक होता है। ऐसे में ये पूरी दुनिया की सैर करती है। इन्हें घूमना इतना पसंद होता है कि ये हर समय किसी भी जगह पर जाने को तैयार रहती है। ऐसे में इन्हें ऐसी पार्टनर की तलाश रहती है, जो इनके साथ घूम-फिरकर जिंदगी के हर पल का मजा लें। 

मकर राशि 

मकर राशि की लड़कियों का प्राकृतिक सुंदरता की दिवानी होती है। ऐसे में ये जहां भी जाती है, फोटोग्राफी करके वहां की यादों को कैद कर लेती है। खुले व स्वतंत्र नेचर की ये लड़कियां लाइफ को अपने हिसाब व पूरी तरह से जीना पसंद करती है। इसलिए ये जल्दी ही परिस्थिति के मुताबिक हो जाती है। इनके इसी नेचर के कारण इनके साथ घूमने वाला कभी बोर नहीं होता है। मकर राशि की लड़कियां ट्रैवलिंग का दूसरों को भी उतना ही मजा दिलाती है। 

मीन राशि

इस राशि की लड़कियों को ऐतिहासिक व पुरानी चीजों को देखना व उसके बारे में जानना काफी पसंद होता है। इन्हें अलग-अलग जगहों का भोजन खाना पुराने किस्से सुनने व त्योहारों हिस्सा बनने का काफी शौक होता है। इसके अलावा सोशड मीडिया में एक्टिवर रहने से ये अपने  ट्रिप को अपडेट करना कभी नहीं भूलती हैं। खुले-विचारों व हंसमुख स्वभाव की मीन राशि की लड़कियां ट्रैवलिंग के समय किसी को भी बोर नहीं होने देती है।

अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें। 
 

Content Writer

neetu