Zodiac Signs: रहस्यमयी होती है ये लड़कियां, जल्दी शेयर नहीं करती दिल की बात

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 04:09 PM (IST)

हर किसी का स्वभाव दूसरे से अलग होने का कारण उस पर उसकी राशि का पड़ा प्रभाव होता है। इसके कारण वह दूसरों से अलग पहचान बनाने में सक्षम होता है। वहीं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों की लड़कियां एक्सप्रेसिव नहीं होती है। ऐसे में ये जल्दी किसी से अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाती है। यहां तक कि ये अपने करीबियों से भी ज्यादा अटैच नहीं होती है। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में....

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियां केयरिंग, मिलनसार व आत्मविश्वासी होती है। ये जल्दी सामने वाले पर भरोसा नहीं कर पाती है। इसके अलावा ये किसी को खुद की वजह से तकलीफ नहीं देना पसंद करती है। ऐसे में ये लड़कियां अपने दिल की बात जल्दी किसी से शेयर नहीं कर पाती है। ये अपने साथी को भी जल्दी कुछ बताने से कतराती है। ताकि वे इनके कारण दुखी ना हो जाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियां आत्मविश्वासी व निडर होती है। ऐसे में ये अकेले ही हर समस्या का डट कर मुकाबला करने में सक्षम होती है। ये लड़कियां बीती बातों पर परेशान होने की जगह पर आगे बढ़ना सही समझती है। साथ ही ये अपनी भावनाओं को किसी से शेयर करने की जगह पर छिपाकर रखना पसंद करती है। इसलिए ये अपने दिल की बात जल्दी किसी को नहीं बता पाती है।

तुला राशि

इस राशि की लड़कियां अपने मन की बात दूसरों को बताने में कतराती है। असल में, ये अपनी समस्याओं व भावनाओं का बोझ किसी पर डालना पसंद नहीं करती है। ऐसे में ये हमेशा ऐसा बर्ताव करते हैं मानो कुछ हुआ ही ना हो। मगर अपने करीबियों से ये खुलकर बात कर लेती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की लड़कियां आमतौर पर एक्सप्रेसिव और सोशलाइज होती है। ऐसे में वे हर विषय पर बात करने में माहिर होती है। मगर जब बात इनके जीवन से जुड़ी हो तो वे इसे करने से कतराती है। असल में, ये लड़कियां खुद को दूसरों के सामने कमजोर नहीं दिखाना चाहती है। ऐसे में अक्सर ये किसी से नाराज होने पर भी अपना गुस्सा कंट्रोल कर लेती है।

मकर राशि

इस राशि की लड़कियां भावनाओं को छिपाकर रखना सही समझती है। ये किसी भी कीमत पर दूसरों से सामने खुद को कमजोर दिखाई देना बर्दाशत नहीं करती है। इसलिए ये अपने दिल की बात किसी से करने पर कतराती है। हालांकि अगर ये किसी पर पूरी तरह से भरोसा कर लें तो ये उनसे दिल की बात शेयर कर सकती है।

Content Writer

neetu