क्या आपकी राशि है मीन तो जानिए कैसा लड़का होगा आपके लिए बेस्ट

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 02:09 PM (IST)

शादी का नाम आते ही हर किसी के मन में पार्टनर को लेकर बहुत सी बातें आती है। साथ ही यह डर सताता हैं कि मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतेगी या नहीं। इसी लिए हिंदू धर्म में कुंडली मिलाई जाती है। इससे आगे वाली जिंदगी के बारे में कुछ हद तक पता चल जाता है। बात अगर मीन राशि की करें तो ये सपनों की दुनिया में रहने से स्वतंत्रता से जीना पसंद करती है। ऐसे में इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो इन्हें अच्छे से समझते हुए ईमानदारी से रिश्ता निभाएं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मीन राशि की लड़कियों के लिए किस राशि का पार्टनर बेस्ट रहेगा। 

जब दोनों मीन राशि के हो

दोनों मीन राशि के होने से इनमें रुचि, पसंद व नापसंद काफी हद तक एक जैसी होगी। ये एक-दूसरे को काफी अच्छे से समझ सकते हैं। ऐसे में इनका रिश्ता लंबे समय तक टिका सकता है। मगर मीन राशि की लड़कियां नेगेटिविटी में जल्दी आ जाती है। ऐसे में इनकी हर बात रिश्ते में थोड़ी खटास डाल सकती है। 

लड़की मीन राशि और लड़का वृष राशि

इन दोनों राशि के लोग एक-दूसरे को बेहतर समझने के साथ समर्पण का भाव रखते हैं। दोनों ही भावुक व केयरिंग होने से पार्टनर का बखूबी ध्यान रखते हैं। मगर वृष राशि के लड़के द्वारा थोड़ा ज्यादा ध्यान और समय देने पर इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीत सकती है। 

लड़की मीन और लड़का कर्क राशि 

इन दोनों राशि के लोग एक-दूसरे से काफी अट्रैक्ट होते हैं। ये एक-दूसरे को अच्छे से समझने के साथ जिंदगीभर साथ निभाने वाले होते हैं। ये किसी भी समस्या का हल लड़ने की जगह शांत मन से करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में इन दोनों की शादी होने पर ये बेस्ट जोड़ी कहलाएगी। 

लड़की मीन राशि और लड़का तुला राशि

जहां मीन राशि की लड़कियां अपने दिल व मेहनत से सभी काम करने में माहिर होती हैं। वहीं तुला के लड़के सभी कामों को पूरे जोरों-शोरों व लगन से करते हैं। ऐसे में ये एक-दूसरे के लिए एकदम परफेक्ट साबित होते हैं। साथ ही इनकी जोड़ी को आदर्श जोड़ी कहा जा सकता है। 

लड़की मीन राशि व लड़का वृश्चिक राशि

दोनों की राशि पानी तत्व से जुड़ी है। ऐसे में इन दोनों में काफी समानता पाई जाती है। जहां मीन राशि की लड़कियां समझदार होती है। वहीं वृश्चिक राशि के लड़के काफी अच्छा बिहेव करने वाले होते हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशी व रोमांच से बीतती है। इसके साथ इन्हें बेस्ट जोड़ी कहा जाता है। अपने इन गुणों के चलते ये समाज के सामने एक आइडियल कपल बन कर ऊभरते हैं। 

Content Writer

neetu