जासूस टाइप की होती हैं ये राशि वाली लड़कियां, ब्यॉयफ्रेंड पर रखती हैं पूरी नजर

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 07:11 PM (IST)

आजकल की लड़कियां आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ समझदार भी है। वो जानती है कि कौन-सा लड़का उनके लिए सही है या गलत। वो कभी भी किसी गलत इंसान के झांसे में आसानी-से नहीं आती है। मगर इन सब सावधानी से ज्यादा कई लड़कियां अपने पार्टनर पर कड़ी नजर भी रखती है। वो क्या करते है, कब करते है, यह सब उन्हें पहले ही पता होता है। 12 राशियों में से 7 ऐसी राशियां की लड़कियां है जो अपने पार्टनर की हर बात को गौर से सुनती है और बिना उनके बताए उनकी गलतियों का अंदाजा लगा लेती है। आइए आपको इन लड़कियों की लिस्ट बताते है....... 

 

मेष राशि (Aries Sign)

इस राशि के लड़कियां बिना बताए अपने पार्टनर की हर बात पर ध्यान रखती हैं। यहां तक कि उनका एक मैसेज भी उन्हें यह बता देता है कि वो किस भाव से इस बात को बोल रहे हैं। 

वृषभ राशि (Taurus Sign)

वृषभ राशि लड़कियों के पार्टनर उनके बारे में यह सोच रखते हैं कि वो उनकी किसी बात पर ध्यान नहीं देती। मगर ऐसा नहीं है, यह लड़कियां अपने पार्टनर के सिर से लेकर पांव तक कि पूरी खबर रखती हैं। 

कर्क राशि (Cancer Sign)

इस राशि की लड़कियां बचकानी हरकतें करती हैं। इस चक्कर में इनके पार्टनर को लगता है कि इनमें अभी भी बचपना है और ये किसी भी बात का बतंगड़ नहीं बनाएंगी। मगर यह उनकी छोटी से छोटी बात में भी उनकी नानी याद दिला देती हैं। 

सिंह राशि (Leo Sign)

सिंह राशि वाली लड़कियों के पार्टनर उन्हें खुले विचारों वाली लड़की समझते हैं, कि वह उन्हें दूसरी लड़कियों से बातें करने का पूरा मौका देंगी। मगर इसके उल्ट सिंह राशि की लड़कियां उन्हें किसी और लड़की की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखने देती। 

कन्या राशि (Virgo Sign)

कन्य राशि की लड़कियां बहुत समझदार होती हैं। बिना कुछ कहे अपने पार्टनर के पूरे बैक-ग्राउंड के बारे में पहले ही पता लगा लेती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Sign)

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर की हर बात का पूरा हिसाब रखती हैं। उन्हें ये भी मालूम होता है कि उनके बॉयफ्रेंड के कितने अफेयर रह चुके हैं और साथ ही अब इस अफेयर में भी वह सीरियस हैं या नहीं। 

मीन राशि (Pisces Sign)

मीन राशि के लड़कियां बहुत भावुक स्वभाव की होती हैं। उनके पार्टनर को लगता है कि वह हर बार उनके द्वारा की गई गलती को इग्नोर कर देंगी, मगर वह उनकी हर बात को याद रखती हैं और समय आने पर उस बात का बदला जरुर लेती हैं। 

 

Content Writer

shipra rana