इस राशि की लड़कियां शादी के लिए रहती हैं Excited!

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 05:11 PM (IST)

शादियों का सीजन आ ही चुका है। हर कोई दूसरों की शादी में बिजी है। मगर कई लड़कियां ऐसी भी है जो दूसरों की शादी में अपनी ड्रीम वेडिंग के सपनें संजों रही है। उनका बचपन से बस शादी करने का ही सपना होता है। उठते-बैठते बस शादी की तैयारियां मन में चालू होती है। चाहे उन्हें दूल्हा मिला हो या न मिला हो। नक्षत्रों के हिसाब से 12 राशियों में से केवल 3 राशि की लड़कियां ऐसी होती है जो अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित होती है। आइए आपको इन लड़कियों की लिस्ट बताते है। 

कर्क राशि 
कर्क राशि की लड़कियों में बहुत बचपना होता है। मगर इस बचपने पर लड़के फिदा ही रहते है। इस सबसे ज्यादा कर्क राशि की लड़कियों को अपनी शादी की चिंता ही सताती रहती है। जैसे ही ये किसी लड़के को पसंद करती है तो उनके साथ सात फेरे लेने के सपने देखना शुरू कर देती है। यही-नहीं ये तो मन ही मन अपने होने वाले बच्चों के नाम भी सोच लेती है। 

कन्या राशि 
कन्या राशि की लड़कियां बहुत ही इमोशनल होती है। ये जब भी रिलेशनशिप में आती है तो उस लड़के के बारें में पूरी खबर रखती है। यह इसलिए नहीं की वो शक करती है बल्कि इसलिए है क्योंकि वो उनके खानदान के बारें में पता लगाकर शादी जो फिक्स करना चाहती है। 

मेष राशि 
मेष राशि की लड़कियां बहुत ही समझदार होती है। मगर शादी के मामले में ये बहुत ही उत्साहित नजर आती है। इनके चेहरे पर अलग ही मुस्कान रहती है। वो शादी की बात सुनकर शर्माते नहीं बल्कि उत्साहित हो जाते है। 

Content Writer

shipra rana