राजनीति में इन महिलाओं के नाम का चलता है सिक्का, अपनी उपलब्धियों से कायम की मिसाल

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 06:56 PM (IST)

वर्तमान समय भारतीय महिलाएं अपनी काबिलियत से हर जगह कामयाबी की मिसाल कायम कर रही हैं। एक समय तक राजनीति जैसे क्षेत्र को पुरुष प्रधान माना जाता था, पर अब महिलाएं भी लगातार इस क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। ये भारतीय महिलाएं देश के उच्च पदों पर न सिर्फ कार्यरत हैं, बल्कि बहुत ही खूबसूरती से और सूझबूझ से देश को आगे बढ़ा रही हैं। हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वूमेन डे (International women's day) मनाया जाता है, तो आइए इस मौके पर आपको बताते हैं देश की उन महिलाओं के बारे में जो राजनीति के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

निर्मला सीतारमण

जब भी भारत में राजनीति में सबसे दमदार महिला के बात आए तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे पहले आता है। वो न सिर्फ देश की आर्थिक बागडोर संभाल रही हैं, बल्कि 4  सालों से लगातार Forbes most powerful women's की लिस्ट में भी वो अपनी जगह बना चुकी हैं।  इससे पहले वो रक्षा मंत्री के पद पर भी रह चुकी हैं।

PunjabKesari

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में तो ममता बनर्जी के नाम का सिक्का चलता है। वो भी दमदार महिला राजनेताओं में गिनी जाती हैं। उनका क्रेज कितना है, उसका अंदाजा, इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो 3 बार लगातार प्रदेश की मुख्यमंत्री चुनी जा चुकी हैं। राज्य संभालने के साथ ही ममता अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा ममता 2 बार रेल मंत्री पर नियुक्त हो चुकी हैं।

मायावती

मायावती बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वो लंबे समय से राजनीति में हैं और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उन्हें राजनीति के क्षेत्र में बहन जी कहकर भी संबोधित किया जाता है।

PunjabKesari

सोनिया गांधी

गांधी परिवार की बहू, सोनिया गांधी ने अपनी सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी संभाली। वो पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रही हैं। रायबरेली से भी वो लगातार 4 बार जीत हासिल कर चुकी हैं। हालांकि वो खुद कभी पार्टी के बड़े पद पर नहीं रही पर राजनीति की बागडोर उन्हें बखूबी संभाली।

PunjabKesari

द्रौपदी मुर्म

ये देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, इससे पहले श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी ही पहली महिला थी, जिन्हें ये पद हासिल हुआ था। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। वह इस राज्य की गवर्नर बनने वाली पहली महिला थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static