साल 2022 में भारत नहीं इन Tourist Spots में थी लोगों की दिलचस्पी, गूगल ने जारी की लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 03:08 PM (IST)

दुनियाभर में घूमने वालों की कमी नहीं है। यही वजह है कि ये लोग हर वक्त कोई न कोई टूरिस्‍ट स्‍पॉट सर्च करते रहते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल हर साल के अंत में एक लिस्‍ट जारी करता है , जिसमें बताया जाता है कि साल में लोगों ने सबसे ज्यादा क्‍या-क्‍या सर्च किया। हाल ही में गूगल ने उन अट्रैक्टिव टूरिस्‍ट स्‍पॉट की लिस्ट जारी की है, जिसे साल 2022 में घूमने के शौकीनों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। आपको जानकर हैरत होगी कि सर्च किए गए टूरिस्‍ट स्‍पॉट में से एक भी जगह भारत की नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं दुनिया के मोस्ट सर्चेबल टूरिस्‍ट स्‍पॉट के बारे में।

स्काई गार्डन, लंदन

ये लंदन की चर्चित टूरिस्ट लोकेशन है, जिसकी ऊंचाई से लंदन की खूबसूरती को निहारने का मजा ही अलग है। आपको बता दें कि इसके 43 वें फ्लोर पर एक गैलरी मौजूद है, जिसका नजारा बेहद शानदार है। ये जगह रोमांटिक इवनिंग के लिए भी फेमस है।

सेटस डी सेविला, स्पेन

मशरुम की शेप में बनी इस बिल्डिंग को स्पेन की सबसे चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। ये करीब 30 मीटर यानी 100 फीट में फैला हुआ है। कहा जाता है कि इसे जर्मन वास्तुकार जुर्गन मेयर ने डिजाइन किया था और इसका काम साल 2011 में पूरा हुआ।

तनाह लोत, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया का बाली पूरे दुनिया में सबसे फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है लोगों के लिए । वहीं यहां पर एक तनाह लोत नाम का बहुत फेमस मंदिर भी है, जिसे गूगल पर सबसे से ज्यादा सर्च  किया गया है। ये जगह अपनी ब्यूटी और क्रिएटिविटी के लिए टूरिस्ट को अट्रैक्ट करती हैं। वैसे ये मंदिर फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट है।

पोंटा दा पिएडेड, पुर्तगाल

ये पुर्तगाल की सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां पर ब्राउन माउंटेन और अटलांटिक के नीले पानी का नाजरा नजर आता है।

पुर्तगाल के इस चर्चित लोकेशन पर यात्रियों का तांता लगा रहता है। आप पुर्तगाल जाएं तो इस लोकेशन पर जरुर घुमें।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur