सर्दियों में भूलकर भी  फ्रिज में न रखें ये सब्जियां, फायदे की जगह सेहत को पहुंचाएगी नुकसान

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 06:00 PM (IST)

खाने-पीने की चीजों को फ्रेश रखने के लिए लोग फ्रिज में स्टोर किया जाता है, लेकिन सर्दियों में कुछ फूड्स को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। इससे उनकी तासीर बदल सकती है। तासीर बदलने से यह फूड बॉडी में जहर की तरह असर करते हैं। इसके अलावा यह हैल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि सर्दियों में किन-किन सब्जियों को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए....

टमाटर 

एक्सपर्ट्स के अनुसार टमाटर को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। यदि आप इसे रखना चाहते हैं तो कमरे के तापमान में स्टोर कर सकते हैं। फ्रिज में रखने से टमाटर के स्वाद, बनावट और सुगंध में बदलाव होने लगता है। टमाटर पकने के बाद एथिलीन गैस छोड़ती है जो सब्जियों को तेजी से पकाती हैं। 

एवोकाडो 

एवोकाडो को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसमें फैटी एसिड काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। इसलिए एवोकाडो को फ्रिज में रखने से उसकी बाहरी परत सख्त होने लगती है और अंदरुनी भाग खराब होने लगता है। कच्चे एवोकाडो को फ्रिज में रखने से वह कच्चे ही रहेंगे और खराब हो जाएंगे जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। 

खीरा 

एक शोध के अनुसार, यदि खीरे को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे कुछ दिनों के लिए रखा जाए तो यह तेजी से सड़ने लगता है। खीरे को आप फ्रिज में न रखें बल्कि इसे आप नॉर्मल तापमान पर रखें। ज्यादा समय तक फ्रिज में रखने से खीरा आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। 

आलू 

आलू को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है जो शुगर मरीजों की ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आलू को फ्रिज में रखने की बजाय आप नॉर्मल तापमान पर रख सकते हैं। 

लहसुन 

लहसुन भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। आप इसे नॉर्मल टेमप्रेचर में स्टोर करके रख सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे लहुसन की तासीर नहीं बदलती और वह सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। 

  

Content Writer

palak