आपको कंगाल और बेहद बीमार कर सकते हैं घर के ये वास्तु दोष!

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 12:56 PM (IST)

घर में वास्तु दोष हो तो बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। वहीं वास्तु दोष के कारण डरावने सपनें आना, पैसों की किल्लत, बिजनेस में घाटा और पति-पत्नी में झगड़े जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। अगर आप भी वास्तु में विश्वास रखते हैं और ऐसी कोई परेशानी झेल रहे हैं तो परेशान ना हो। क्योंकि आज हम आपको कुछ छोटे-छोटे वास्तु टिप्स बताएंगे, जिससे आपके घर सुख-समृद्धि व तरक्की आएगी।

 

1. बेड के सामने कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। साथ ही सुबह उठकर शीशा देखना भी अशुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नि के बीच झगड़े भी रहते हैं।

PunjabKesari

2. पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़े ज्यादा होते हैं तो कमरे में राधा कृष्ण की मूर्ति लगाएं क्योंकि वह प्यार के प्रतिक माने जाते हैं।

3. दिन की अच्छी शुरूआत के लिए सुबह उठकर अपने हाथ की रेखाएं देखना काफी शुभ माना जाता है।

4. अगर बच्चों को कमरे में अकेले डर लगता है या आपको डरावने सपने आते हैं तो कमरे में मोर पंख रख दें।

5. बरकत नहीं रहती तो घर में मनी, बैंबू या क्रासुला प्लांट लगाएं। माना जाता है कि इससे पैसों की किल्लत नहीं होती। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर रहेगी।

6. वास्तु के अनुसार, पानी का बहना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में बरकत नहीं रहती। ऐसे में अगर आपके घर की कोई पाइप खराब है तो उसे ठीक करवा लें।

PunjabKesari

7. झाड़ू लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में इसे कभी भी पैर ना लगाएं। साथ ही झाड़ू हमेशा ऐसी जगह पर रखें, जहां से वो किसी को दिखाई ना दें।

8. सूर्य अस्त होने के बाद नाखून काटना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से घर मे लक्ष्मी नहीं आती है।

9. घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल और आम के पत्तों की तोरण लगाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।

10. महिलाएं ध्यान रखें कि तवा व कढ़ाई इस्तेमाल करने के बाद उल्टा करके रखें। इसे सीधा रखने से राहुदोष बढ़ता है। साथ ही इससे सेहत भी खराब रहती है।

11. घर में बांसुरी रखें क्योंकि यह सम्मोहन, खुशी और आकर्षण का प्रतीक है। इससे नेगेटिव एनर्जी भी पॉजिटिव में बदल जाती है।

PunjabKesari

12. घर में टूटे-फूटे बर्तन, शीशा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे फ्रेम वाली तस्वीरें, बंद पड़ी घड़ी, खराब झाड़ू आदि ना रखें क्योंकि यह चीजें कंगाली का कारण बनती हैं।

13. सिंक में कभी भी झूठे बर्तन ना रखें। माना जाता है कि गंदे बर्तन व किचन घर में कंगाली लाती है।

14. नहाने के बाद बाथरूम को कभी भी गंदा ना छोड़ें साथ में बेवजह पानी को बर्बाद ना करें। इससे राहु केतु के दोष बढ़ते हैं।

15. बेडरूम या मंदिर के आस-पास कभी भी जूते-चप्पल लेकर ना जाएं। साथ ही शू-रैक को घर के बाहर या स्टोर रूम में रखें।

PunjabKesari

वास्तु से जुड़े ये छोटे-छोटे टिप्स घर में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static