फैमिली में बढ़ाएंगे प्यार ये वास्तुदिप्स!

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 12:23 PM (IST)

घर में नकारात्मक ऊर्जा होना से कलह, कलेश, धन की कमी, तरक्की में बाधा आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसा मुख्य रुप से वास्तुदोष के कारण होता है। ऐसे में कुछ उपायों को अपनाकर इस दोष से राहत मिल सकती है। तो चलिए जानते है कुछ वास्तु टिप्स के बारे में...

बीमारी से दिलाए छुटकारा

वास्तु के मुताबिक रोजाना खाना बनाने से पहले तवे पर दूध के छींटे मारने चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार वालों की सेहत बरकरार रहती है। इसके साथ अगर कोई लंबे समय से बीमार हो तो उसकी सेहत में सुधार आने के चांचिस बढ़ते है। 

फैमिली में बढ़ता है प्यार

घर में नेगेटिव एनर्जी होने से परिावर वालों के बीच कलह-कलेश का माहौल बना रहता है। ऐसे में घर की महिला को पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पूरे घर पर पोंछा लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर के सदस्यों के बीच की तकरार दूर हो उनमें प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही घर का माहौल सुख, शांति और खुशहाली भरा रहता है। 

व्यापार में मिलती है तरक्की

बेरोजगार लोगों को हर गुरुवार को तुलसी के पौधे को थोड़ा कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। इससे धन से जुड़ी परेशानी जल्द ही दूर होती है। इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने के अवसर मिलते हैं। 

मिलती है सुख- शांति

रोजाना पानी में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ इसमें से थोड़ा पानी बचाकर घर के मुख. द्वार को दोनों तरफ डालना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुथ, शांति बनी रहती है। 

मनोकामना होती है पूरी

कोई भी मनोकामना पूरी करने के लिए रोजाना शाम को पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। इसके बाद दीया जलाकर अपनी मनोकामना बोलते हुए पेड़ की 5 परिक्रमा करने से मनोकामना जल्द से जल्द पूरी होती है। 

पितृदोष से मिलती है मुक्ति

वास्तु के अनुसार रोज सुबह किचन में बनी बनी पहली रोटी गाय, दूसरी कुत्ते और तीसरी छत पर पक्षियों को डालनी चाहिए। उसके बाद ही घर के सदस्यों के लिए रोटी बनाएं। इससे पितृदोष दूर होने में मदद मिलती है। इसके साथ घर-परिवार पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

पॉजीटिव एनर्जी का होता है वास

घर से नेगेटिविटी को दूर करने के लिए बुधवार के दिन पारदर्शी डिब्बियों में नमक भरकर घर के हर कमरे में रखना दें। याद रखें इसे ऐसी जगह पर रखें जहां यह किसी को दिखाई न दें। इसे समय-समय पर चैक करते रहें। अगर नमक गीला हो जाए तो उसे तुरंत बदल लें। 

Content Writer

Anjali Rajput