Jaya Ekadashi के दिन इन उपायों से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, सारे कष्टों से मिलेगी मुक्ति

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 05:09 PM (IST)

जया एकादशी बहुत ही खास होती है। इस एकादशी को पापों को हराने वाली और बेहद ही पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन पूरे विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस बार जया एकादशी 20 फरवरी को मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के हिसाब से जया एकादशी व्रत में किए गए कुछ उपाय विशेष फलदायी होते हैं। जया एकादशी के दिन इन उपायों  से नौकरी में तरक्की मिलती है और जीवन में सारे कष्टों से छुटाकारा भी मिलता है। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में...

जया एकादशी के दिन करें ये काम

- जया एकादशी के दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाकर उनका आह्वान करना चाहिए और उनका पाठ करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलेगी। भगवान विष्णु की कृपा से घऱ में कभी धन- धान्य की कमी नहीं होती है।

- जया एकादशी के दिन विष्णु भगवान के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है। जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं, पीले रंग के फूल, फूली मिठाई और फल अर्पित करें। इस दिन गाय को चारा खिलाना भी बहुत शुभ माना जाता है।

- मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। जया एकादशी के दिन किसी मंदिर में स्थित पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और उसके पास देसी घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

- किसी भी एकादशी के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। पूरे दिन में केवल एक बार भोजन करें और वो भी फलाहार ही होना चाहिए। पूजा- पाठ के बाद जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र और भोजन का दान करना चाहिए।

- इस दिन विष्णु भगवान के चमत्कारी मंत्र, लक्ष्मी कान्तं कमल  नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म। 'ॐ नमोः नारायणाय। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।' के नाम का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करना बहुत ही फलदायी होता है।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur