इन 6 तरह की गर्लफ्रैंड्स कर देती हैं अपने ब्वॉयफ्रैंड का जीना हराम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 10:33 AM (IST)

आजकल की महिलाएं स्‍मार्ट, होशियार और आत्‍मनिर्भर हो रही हैं। इन्हीं में से कुछ लड़कियां बॉस नेचर की भी होती है जिन्हें अपने पार्टनर पर हुकुम चलाने की आदत होती है। ऐसी नेचर वाली लड़कियां किसी न किसी तरह अपने ब्वॉफ्रैंड का जीना हराम कर देती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लड़कियां कोई न कोई तरीका ढूढ़कर अपने ब्वॉयफ्रैंड को परेशान कर देती हैं। अगर आप भी ऐसी स्वभाव वाली लड़कियों को डेट करने की सोच रहे हैं तो जरा संभलकर कर रहें।
 

1.  चिपकू तरह की गर्लफ्रेंड
इस तरह की लड़कियां हर समय अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ रहना चाहती हैं। मगर जरूरत से ज्यादा उनका यह प्यार लड़कों के लिए मुसीबत भी बन जाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप थोड़े-टाइम के लिए उनसे दूर रहें ताकि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो सके।
 

2.  अपनी गलती ना मानने वाली
कई बार लड़कियां अपनी गलती होते हुए भी मानना नहीं चाहती। अपनी इगो प्रॉब्लम के कारण आपकी गर्लफ्रैंड गलती होने पर भी मानना चाहती, जोआपके लिए काफी मुश्किल सिचुएशन बन जाती हैं। ऐसे में इस तरह की गर्लफ्रैंड से दूर रहना ही बेहतर है।
 

3. छोटी-छोटी बात पर रोना
हर छोटी-छोटी बात पर रोने वाली गर्लफ्रैंड भी आपको इरिटेटड कर सकती हैं। अपने गम और खुशी बांटना अच्छी बात है लेकिन हर समय हर बात के लिए शिकायत करना रिश्ते को खराब करता है। वह अपनी नेगेटिविटी से आपको भी नेगेटिव बना सकती हैं।
 

4. डोमिनेटिंग गर्लफ्रैंड
इस तरह के स्वभाव वाली लड़कियां अपने पार्टनर पर सिर्फ हुकुम चलाना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि आप हर काम उनके मनमुताबिक ही करें। कभी -कभी इनका व्यवहार बॉस तरह का भी हो जाता है।
 

5. शक्की स्वभाव
शक्की स्वभाव वाली लड़कियां साथ न होते हुए भी आपको परेशान कर देती हैं। पल-पल की खबर रखना, बार-बार फोन करना, मोबाइल, ई-मेल और सोशल अकाउंट चेक करके वह आपको इरिटेट कर देगी। ऐसी गर्लफ्रैंड हर समय आप पर नजर रखती हैं।
 

6. इमोशनली ब्लैकमेल
इस तरह के नेचर वाली गर्लफ्रैंड आपको इमोशनल ब्लैकमेल करके अपनी हर बात मनवा लेती हैं। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती हैं, जोकि भविष्य में आपके लिए ज्यादा मुसीबत बन सकती हैं।

Punjab Kesari