जमाना कितना बदल गया... शादी के बंधन में बंधी दो बहनें, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 10:59 AM (IST)

शादी सिर्फ लड़का-लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मेल भी होता है। हालांकि आजकल सरकार ने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को भी शादी करने की परमिशन दे दी है। वक्त के साथ चीजों में काफी बदलाव आ गया है लेकिन इतना कि दो बहनों ने ही आपस में शादी रचा ली।

बहनों ने रचाई आपस में शादी

जी हां, ये पूरा मामला है एक छोटे से गांव का जहां धागडबीर हनुमान मंदिर में 2 लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। हैरानी की बात तो यह है कि दोनों रिश्ते में मौसेरी बहनें यानि मासी के बेटियां हैं। इनमें से एक बहन कानपुर तो दूसरी वाराणसी की रहने वाली है।

पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार

पढ़ाई के लिए एक बहन दूसरी बहन के घर आई हुई थी और तभी दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर क्या अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए दोनों मंदिर में पहुंच गई और शादी के बंधन में बंध गई।

शादी की वजह कर देगी हैरान

जब मंदिर में पंडित जी ने इनसे इसकी वजह पूछी तो दोनों बहनें बोली कि गम अब लड़कों से परेशान हो चुकी हैं। वो ठीक नहीं हो रहे इसलिए हमने आपस में शादी करने का फैलसा लिया है। भई पंडित जी उनकी बात सुनकर हैरान जरूर हुए लेकिन उन्होंने अपना काम किया और दोनों की शादी करवा दी।

खैर, अब दोनों लड़कियों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरस हो रही है। यही नहीं, लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि दुनिया में हो क्या रहा है। कोई सोच भी नहीं सकता कि दो बहनें आपस में शादी रचा सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput