गुरमीत-देबीना समेत श्रद्धा आर्या के घर विराजे गणपति, धूमधाम से हुआ बप्पा का स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2023 - 06:42 PM (IST)

गणेश चतुर्थी की धूम पूरे भारत में आज से शुरु हो चुकी है। 10 दिनों तक भक्तों के घर गणपति बप्पा विराजेंगे। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि टीवी सेलेब्स और बॉलीवुड सितारे भी गणेश चतुर्थी का जश्न धूमधाम से मनाते हैं। हाल ही में कई सारे सेलेब्स ने अपने घर में गणपत्ति बप्पा का स्वागत किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो चलिए देखते हैं किन-किन सेलेब्स के घर बप्पा विराजमान हुए हैं...

अर्जुन बिजलानी 

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी से भी पूरे धूमधाम के साथ बप्पा का स्वागत किया है। इस दौरान उनके बेटे आर्यन और पत्नी नेहा भी मौजूद थे। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन बप्पा के मुख से चुनरी हटाते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Bijlani 🧿 (@arjunbijlani)

गुरुमीत-देबिना

टीवी के मशहूर कपल गुरुमीत और देबिना ने भी अपने घर में बप्पा का स्वागत किया है। दोनों ने अपनी प्यारी सी बेटियों लियाना और दिविशा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा कि - 'बप्पा घर आ गए हैं गणपत्ति बप्पा मोरेया, सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भरोसा रखें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

श्रद्धा आर्या

कुंडली भाग्य से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली श्रद्धा आर्या ने भी फैंस के साथ गणपत्ति सेलिब्रेशन्स की झलक दिखाई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

राकेश बापट 

बिग बॉस ओटीटी फेम राकेश बापट ने भी बप्पा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने गणपत्ति जी के पीछे फूल और केले के पत्तों के साथ सजावट की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raqesh Bapat (@raqeshbapat)

कपिल शर्मा 

कपिल शर्मा ने भी अपने घर में गणपत्ति की स्थापना की है। कॉमेडियन ने अपने घर में लाल रंग के गणेश जी रखें हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि - 'गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


 

Content Writer

palak