कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस- Nari

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 10:45 AM (IST)

ग्लैमर वर्ल्ड की दुनिया जितनी पर्दे पर देखने में रंगीन लगती अंदर से उतनी ही काली है। आए दिन कई एक्ट्रेस यौन शोषण की शिकार होती है। कुछ ने तो अपने साथ हुई इस घिनौनी हरकत के बारे में खुलकर लोगों के सामने आवाज उठाई है। आज हम आपको कुछ एेसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं। 


1. एक्ट्रेस सुलगना चटर्जी


टीवी एक्ट्रेस सुलगना चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया था कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। एक टीवी सीरियल के दौरान उनके प्रोडयूसर और डायरेक्टर ने उनको कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने वह ऑफर ठुकरा दिया।    

 

2. शिल्पा शिंदे


'बिग बॉस' विनर शिल्पा शिंदे ने अपने शो के निर्माता संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'संजय ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और सेक्स की डिमांड भी की।' मगर संजय ने सारे आरोप गलत बताए थे। 


3. परिधि शर्मा


जोधा अकबर शो से घर-घर में जानी जाने वाली परिधि शर्मा ने अपने शो के डायरेक्टर संतराम वर्मा पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।   


4. टिस्का चोपड़ा


छोटे से बड़े पर्दे पर एक्टिंग से नाम कमाने वाली टिस्का चोपड़ा भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने खुद बताया था कि फिल्म डायरेक्टर ने उनको रात को कमरे में डिनर करने के लिए बुलाया। वह समझ गई की मामला कुछ गड़बड़ है और वह उनके बुलाने पर नहीं गई। मगर कुछ देर के बाद डायरेक्टर खुद बुके और चॉकलेट लेकर रूम में आ गए। मैंने बड़ी मुश्किल से खुद को इस सिचुएशन से बचाया था। 

 

5. सुरवीन चावला


सुरवीन चावला भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। सुरवीन ने बताया था कि जब वह साउथ इंडस्ट्री में काम करती थी तो वह हैस्टमेंट का शिकार हो चुकी हैं। 

Content Writer

Nisha thakur