Karwa chauth 2022: इन सिंपल Tricks से हाथों में रची मेहंदी का रंग होगा और भी गाढ़ा

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 04:33 PM (IST)

करवा चौथ के त्यौहार का भारत में विवाहित महिलाओं के जीवन में एक विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा की पूजा कर अपना व्रत खोलती हैं। इस साल यह पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपना श्रृंगार करती हैं और अपने पति के लिए दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। वह अपने पति का नाम कि मेहंदी भी रचातीं है और ऐसा माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है, उस महिला को अपने पति और ससुराल से उतना ही प्यार मिलता है। यही वजह है कि सभी को मेहंदी के रंग की चिंता जरूर होती है। लेकिन आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे कई तरीके हैं जिन्हें अपनाने से मेहंदी अच्छी रचती है। 

मेहंदी लगाने से पहले करे हाथ साफ

हाथों में मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें। इससे आपके हाथों से धूल निकल जाऐगी। साफ हाथ पर मेहंदी का रंग गहरा रचता है।

 

मेहंदी  को 5-6  घंटे बाद ही हटाएं

 

कभी-कभी महिलाएं मेहंदी लगाने के 2 से 3 घंटे बाद ही हाथ धो लेती हैं। मेहंदी कम समय में डार्क नहीं होती है। कोशिश करें कि मेहंदी लगाने के 5 से 6 घंटे बाद उसे हटा दें। साथ ही बार-बार हाथ हिलाने से बचें।

 

चीनी का घोल और नींबू 

 

जब आपकी मेहंदी सूख जाए तो उसमें नींबू, चीनी और पानी का घोल लगाएं। इस मिश्रण को लगाने से मेहंदी लंबे समय तक हाथों पर टिकी रहती है और बाहर नहीं निकलती है। इससे मेहंदी का रंग भी गहरा होता है। इस घोल को बनाने के लिए 1 टीस्पून चीनी, 1 टीस्पून नींबू का रस और 1 टीस्पून पानी मिलाएं और इस मिश्रण को रुई की मदद से मेहंदी पर लगाएं।

 

 

लौंग का सेंक

 

हाथों पर मेहंदी लगाने के बाद एक तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और उसमें से आंच को हाथों पर मेहंदी के संपर्क में आने दें। इसके लिए तवे में 3 से 4 लौंग डालें और इससे निकलने वाले धुएं से हाथों को गर्म करें। इससे आपकी मेहंदी काफी डार्क हो जाएगी।

पानी से रहें दूर

 

 मेहंदी के सूख जाने के बाद कोशिश करें कि हाथों को पानी से न धोएं। मेहंदी हटाने के लिए दोनों हाथों को आपस में रगड़ें। अगले 12 घंटे तक साबुन लगाने से बचें।

 

सरसों का तेल 

 

 मेहंदी हटाने के बाद दोनों हाथों में सरसों का तेल लगाएं। आप सरसों के तेल में थोड़ा सा नीबू का रस भी मिला सकते हैं और इसे अपने हाथों पर लगा सकते हैं। इससे मेहंदी को एक खूबसूरत शेड मिलेगा।

 

 

बस इन सारे स्टेप्स के बाद जो आपकी मंहेदी का रंग खिलेगा वो देखने वाला होगा। 

Content Writer

Vandana