2019 में हिट रहेंगे ये ट्रेंडी Wall Color, आप भी करें ट्राई

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 11:37 AM (IST)

दीवारों पर किए गए खूबसूरत रंग घर की रौनक को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। जिस तरह से ट्रेंड अपडेट होता है, उसी तरह से कलर का क्रेज भी लोगों में बदलता है। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसे वॉल कलर लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ आपके घर को डिफरेंट लुक देंगे बल्कि यह 2019 में भी ट्रेंड करेंगे।

 

मस्टर्ड वॉल कलर (Mustard)

2019 में इस म्यूट शेड वॉल का ट्रेंड खूब देखने को मिलने वाला है। आप भी अपनी डैकोरेशन के हिसाब वॉल पर मस्टर्ड कलर करवा सकते हैं।

फ्रेंच वेनिला वॉल कलर (French Vanilla)

अगर आप दीवारों पर न्यूड व लाइट कलर करवाना चाहते हैं तो फ्रेंच वेनिला वॉल कलर आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

हेज़लनट वॉल कलर (Hazelnut)

अपने घर को अपग्रेड करवाने की सोच रहे हैं तो आप इस कलर से दीवारों की लुक बदल सकते हैं। यह कलर आपकी फर्नीचर के साथ भी सूट बैठेगा।

बैलेरीना पिंक वॉल कलर (Ballerina Pink)

गुलाबी रंग इंटीरियर डिजाइनरों के बीच काफी फेमस है और यह थोड़ा अलग भी होता है। आप इसे अपनी सेटिंग के हिसाब के करवा सकते हैं।

एक्वा मिंट वॉल कलर (Aqua Mint)

यह कलर घर को डिफरेंट लुक देने के साथ-साथ आंखों को सुकून भी देगा। यह रंग बहुत अट्रैक्टिव होता है इसलिए यह लोगों की पसंद बनता जा रहा है। 2019 में आपको इस कलर का काफी ट्रेंड देखने को मिलेगा।

क्ले वॉल कलर (Clay Color)

2019 में लोगों में क्ले कलर का क्रेज भी खूब देखने को मिलेगा। आप घर में क्ले कलर का टेक्चर भी करवा सकते हैं। किचन व ड्राईंग रूम में इस कलर की दीवारें आपके घर को सबसे अलग दिखाएंगी।

बकाइन ग्रे वॉल कलर (Lilac Gray)

घर को क्लासी लुक देने के लिए आप दीवारों के लिए बकाइन ग्रे कलर भी चूज कर सकते हैं। यह कलर दीवारों को मॉर्डन और हटके दिखाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

डार्क ग्रीन वॉल कलर (Dark Greens)

विंटेज लुक के आप घर की दीवारों को डार्क ग्रीन कलर से रंगवाएं। डिफरेंट लुक देने के लिए आप डार्क के साथ लाइट ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन भी चूज कर सकते हैं।

पेल ब्लू वॉल कलर (Pale Blue)

दीवारों को ब्यूटीफुल व आकर्षक बनाने के लिए आप पेल ब्लू कलर भी चूज कर सकते हैं। यह कलर घर को सुदंर दिखाने के साथ-साथ आंखों को शांति भी देगा। आप किचन, बेडरूम या ड्राईंग रूप की दीवारों को इस कलर से रंगवा सकते हैं।

एर्थली ऑरेंज वॉल कलर (Earthy Orange)

क्लासी व विटेंज लुक के लिए आप इस कलर को भी चूज कर सकते हैं। 2019 में इस कलर का ट्रेंड भी खूब देखने को मिलेगा। साथ ही इस कलर की दीवारें आपके घर की रौनक को और भी बढ़ा देंगी।

Content Writer

Anjali Rajput