प्रेग्नेंसी में महिलाओं को स्वस्थ रखेंगे ये टिप्स, जच्चा-बच्चा रहेगा दरुस्त
punjabkesari.in Thursday, May 16, 2024 - 10:56 AM (IST)
प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इन 9 महीनों में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, जैसे की खानपान, फिजिकल एक्टिविटी और भी कई तरह की चीजें इस समय में करने की सलाह दी जाती है। इस समय में महिलाओं को डॉक्टर ज्यादातर आराम करने को कहते है। लेकिन देखा गया है की अब के समय में इतनी सारी सुविधाएं होने के बावजूद भी हर साल देश में बच्चे के जन्म के दौरान कई तरह की दिक्कतें महिला को होती हैं। ऐसे में मां और बच्चे की सेहत हमेशा दुरुस्त रहे इसके लिए आपको प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खास टिप्स अपनाने की जरूरत है। इन टिप्स की मदद से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे। इसी के साथ चलिए अब जानते हैं उन खास टिप्स के बारे में।
सुबह उठते ही पिएं पानी
सुबह उठते ही सुबह खाली पेट पानी पीने से प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कब्ज, गैस और ब्लोटिंग की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

मेडिटेशन करें
मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए रोजाना कम से कम 20 मिनट योग जरूर करें। योग और ध्यान जैसी प्रक्रिया करने से दिमाग का फोकस बढ़ाने में मदद करती है। यह स्ट्रेस को भी कम करता है।
आयरन इनटेक का ध्यान रखें
प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में खून की कमी होनी शुरू हो जाती है। महिलाओं को अपने आयरन इनटेक पर फोकस करना चाहिए और विटामिन सी के साथ आयरन लें ताकि शरीर में आयरन अब्जॉर्प्शन ठीक हो सके। प्रेग्नेंट महिलाएं चुकंदर, संतरा, दाल और चिकन जैसी चीजों को इस्तेमाल करें।

फाइबर युक्त आहार
प्रेग्नेंसी के शुरुआत के 3 महीनों में अक्सर महिलाओं को उल्टी, दस्त, मतली और भूख न लगना जैसी समस्याएं होती जाती हैं इस कारण महिलाएं खानपान अच्छी तरह से नहीं खा पाती। पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए फाइबर युक्त आहार लेना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में नींद लें
प्रेग्नेंट महिला को दिन में लगभग 7 से 8 घंटे सोना चाहिए। जिन महिलाओं को ज्यादा थकान महसूस होती है,उनको दिन के समय 1 से 2 घंटे का आराम भी करना चाहिए।

