नाखूनों को खूबसूरत और लंबा बनाने में मदद करेंगे ये आसान टिप्स, आप भी जरूर करें फॉलो

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 03:15 PM (IST)

महिलाओं को सुंदर और आकर्षक दिखने का बेहद शौंक होता है। इसके लिए अक्सर लड़कीयां बहुत से प्रोडक्ट और ब्यूटी ट्रीटमेंटस भी लेती हैं। खूबसूरत दिखने के लिए यह पता होना चाहिए कि शरीर का हर हिस्सा आकर्षक दिखे। एसे में हम अगर बात करें नाखूनों की तो महिलाओं की खूबसूरती में चार-चांद लगाने में इनका भी सबसे अधिक योगदान होता है। हमारे नाखून ना सिर्फ हमें खूबसूरत नहींं बनाते हैं बल्कि हमारी अच्छी सेहत की भी पहचान होते हैं। एसे में आपको आज हम कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आप नाखूनों की देखभाल अच्छे से कर पाएंगे और खुद को आकर्षक दिखा पाएंगे।

हाथों धोएं-
नाखूनों को साफ़ रखने का तरीका है कि आप समय समय पर हाथों को धोते रहें। इससे न केवल उनमें पनपने वाले बैक्टीरिया से मुक्ति मिलेगी बल्कि आपके नाखून हमेशा साफ़ और ताज़े दिखेंगे।

क्यूटिकल की देखभाल-
नाखून और क्यूटिकल आपके शरीर का बहुत ही नाज़ुक हिस्सा होते हैं। इसलिए नाखूनों में क्यूटिकल आयल लगाना ज़रूरी है। इससे नाखूनों का रूखापन दूर होता है। क्यूटिकल आयल के स्थान पर आप ग्लिसरीन का उपयोग भी कर सकते हैं।

नाखूनों को करें मॉइस्चराइज-
मॉइस्चराइजिंग स्वस्थ नाखूनों के लिए बेहद जरूरी है। हैंड लोशन लगाते समय अपने नाखूनों को थोड़ा अतिरिक्त ध्यान दें। इसके लिए नाखूनों में क्रीम या सीरम लगाएं या नारियल तेल लगाएं। 

नाखूनों को ट्रिम करें-
शॉवर लेने या नहाने के तुरंत बाद अपने नाखूनों को काटने की कोशिश करें, ताकि आपके नाख़ून नरम हो जाएँ। यदि आप अपने नाखूनों के कोनों या किनारों को नरम करना चाहते हैं, तो एक नेल फाइल या एमरी बोर्ड का इस्तेमाल करें।

सही खान-पान-
सहीं खान-पान से भी नाखूनों को खूबसूरत और लंबा बना सकते हैं। इसके लिए आप अपने भोजन में फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, उबले अंडे शामिल करें। इनमें प्रोटीन, विटामिन बी और फाइबर होता है जो हमारे नाखूनों के लिए बहुत अच्छा होता है।
 

Content Writer

Vandana